हिमाचल में 'आसमानी' आफत, कुल्लू में भारी बारिश के बाद देखते ही देखते ढह गई दुकान, Video

शिमला, 11 अगस्त: देश के कई हिस्सों में मानसून के बादल जमकर बरस रहे हैं। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में हो रही लगातार बारिश अब आफत बनकर बरस रही है। मंडी में जहां भारी बरसात के बाद सड़कों पर पानी भर गया है। तो दूसरी तरफ कूल्लू में अचानक आए पानी के सैलाब ने अपने साथ 10 दुकानों को ढहा दिया। साथ ही लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। अचानक आई बाढ़ के बाद जिला प्रशासन बचाव कार्य में लगा हुआ है।

Recommended Video

    Himachal Cloud Burst: हिमाचल में फटा बादल, देखते ही देखते ढह गई दुकानें | वनइंडिया हिंदी |*News
    Himachal Pradesh Heavy rain

    हिमाचल में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश से सुकेती नदी सहित नदियों और नालों का जल स्तर बढ़ गया है, जिससे राज्य के कुछ हिस्सों में गंभीर जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

    वहीं कुल्लू के आनी प्रखंड में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ में एक दुकान ने देखते ही देखते जलसमाधि ले ली, जिसका वीडियो सामने आया है। घटना आनी बस स्टैंड की है। देखिए वीडियो....

    आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से साझा किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कूल्लू के आनी में बस स्टैंड पर सालों पुरानी दुकान ताश की पत्तों की तरह पानी में बह गई। जानकारी के मुताबिक आनी क्षेत्र में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। बादल फटने से आई भयंकर बाढ़ के कारण आनी बाजार के पुराने बस अड्डे पर 12 दुकानें पानी में समा गई। इसके साथ एक चिलिंग प्लांट सहित दो कार और एक बाइक भी बह गई।

    वहीं आनी बाजार में देहुरी खड्ड पर एनएच पर बने बड़े पुल के ढहने की भी आशंका बनी हुई है और इसके साथ बने दूसरे मकानों को खतरा पैदा हो गया है। एसडीएम आनी नरेश वर्मा, तहसीलदार दलीप शर्मा तथा पुलिस विभाग की टीम बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए नदी के साथ सटे दुकानदारों व भवन मालिकों से नदी से दूर रहने और समय रहते दुकानों व मकान खाली करने का निर्देश दिया है।

    सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल बरसात के मौसम में हिमाचल में प्रदेश में मानसून की बारिश 672 करोड़ रुपए की सरकारी व गैर.सरकारी संपत्ति को तबाह कर चुकी है। भारी बारिश से प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और खड्ड किनारे से दूर जाने की एडवाइजरी जारी की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+