हिमाचल प्रदेश में 17 फरवरी से खुलेंगे स्कूल और कॉलेज, सरकार ने इन पाबंदियों में भी दी ढील
शिमला, फरवरी 15। हिमाचल प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार ने कोरोना प्रतिबंधों में छूट का ऐलान किया है। राज्य में कोरोना की स्थिति में होते सुधार को देखते हुए राज्य सरकार ने फैसला किया है कि सभी शैक्षणिक संस्थानों (स्कूल, कॉलेज और इंस्टीट्यूट), जिम और थिएटर को फिर से खोला जाएगा।

17 फरवरी से खुलेगा ये सबकुछ
राज्य सरकार के आदेश के मुताबिक, 17 फरवरी से हिमाचल प्रदेश में शैक्षणिक संस्थानों, जिम और सिनेमा हॉल फिर से खोल दिए जाएंगे। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने पिछले हफ्ते नाइट कर्फ्यू को हटाने का ऐलान किया था।
राज्य सरकार ने इन पाबंदियों में दी ढील
- सभी तरह की सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ इनडोर हॉल में शादी समारोह या अन्य किसी तरह के समारोह को आयोजित करने की अनुमति होगी। हालांकि 50 फीसदी से अधिक क्षमता को अनुमति नहीं दी गई है।
- जिम, स्विमिंग पूल और सिनेमा हॉल को कोविड प्रोटोकॉल के पालन के साथ संचालित करने की अनुमति है।
- धार्मिक लंगर पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications