Shimla News: तेज धमाके के साथ शिमला के IGMC अस्पताल में फटा सिलेंडर, चारों तरफ धुंए का गुबार..मची भगदड़
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के आईजीएमसी (IGMC) अस्पताल से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां न्यू ओपीडी ब्लॉक के टॉप फ्लोर में बनी डॉक्टरों की कैंटीन में गुरुवार सुबह अचानक भयंकर आग लग गई।

Shimla Fire News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के आईजीएमसी (IGMC) अस्पताल से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां न्यू ओपीडी ब्लॉक के टॉप फ्लोर में बनी डॉक्टरों की कैंटीन में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। ऐसा बताया जा रहा है कि यह आग गैस सिलेंडर फटने की वजह से लगी है।
आग लगने के कारण मौके पर चारों तरफ धुंए का गुबार छाया गया। वहीं, आग लगने की इस घटना के बाद IGMC अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन गया। मरीज और उनके तीमारदार अपनी जान बचाकर भागते हुए नजर आए। जबकि, अस्पताल के कर्मी पानी से आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे।
ऐसा बताया जा रहा है कि IGMC अस्पताल तक आने वाली सड़क टूटी है। इस वजह से यहां पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां को पहुंचने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। फिलहाल फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने में जुटी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में बनी न्यू ओपीडी के टॉप फ्लोर पर स्थित केंटीन में आग लगी थी।
आग लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन उन्हें लेकर इधर-उधर भागते नजर आए। गनीमत रही कि जिस समय हादस हुआ उस वक्त कैंटीन में लोग मौजूद नहीं थे। फिलहाल फायरब्रिगेड की टीम मौके पर आग बुझाने में जुटी है।
खबर के मुताबिक,प्रशासन की ओर से अभी तक किसी तरह की जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं दी गयी है। हालांकि, ऐसा बताया जा रहा है कि जिस कैंटीन में आग लगी है वो 11वीं मंजिल पर बनी हुई है। जिसकी वजह से आग की तेज लपटों की वजह से चारों तरफ धुंआ ही धुंआ नजर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications