Himachal Pradesh Election: कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, सोनिया-राहुल समेत ये हैं चेहरे

Himachal Election 2022 congress star Campaigners: हिमालच प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने आज अपने स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। कांग्रेस पार्टी के प्रत्‍याशियों के लिए प्रदेश में पार्टी की निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के मौजूदा अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी, पार्टी की युवा महिला नेता प्रियंका वाड्रा, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और आनंद शर्मा प्रचार करते नजर आएंगे। इनके अलावा कई अन्‍य वरिष्‍ठ नेता भी स्‍टार प्रचारकों में शामिल हैं।

Himachal Pradesh Election Congress Campaigners

बता दें कि, देश की सबसे पुरानी सियासी पार्टी कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। स्‍टार प्रचारकों में मुकुल वासनिक, राजीव शुक्ला, भूपिंद्र सिंह हुड्डा, हरीश रावत, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खु, रणदीप सिंह सुरजेवाला, विप्लव ठाकुर, सचिन पायलट, राज बब्बर, दीपेंद्र हुड्डा, पवन खेड़ा, धनी राम शांडिल, प्रताप सिंह बाजवा, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सुप्रिया श्रीनेत, आशा कुमारी, संजय दत्त, तजिंद्र पाल सिंह बिट्टु, गुरकीरत सिंह कोहली, कौल सिंह ठाकुर, रामलाल ठाकुर, राजेंद्र राणा, विक्रमादित्य सिंह, चंद्र कुमार, श्रीनिवास बीवी, विनय कुमार, डीवीएस राणा, अमरिंदर सिंह बराड़, अलका लांबा, राजेश लीलोथिया और आचार्य प्रमोद कृष्णम आदि शामिल हैं।

Himachal Pradesh Election Congress Campaigners

रणदीप सिंह सुरजेवाला, दीपेंद्र हुड्डा और भूपिंद्र सिंह हुड्डा जैसे कई नेता हरियाणा से हैं। वहीं, प्रियंका गांधी यूपी से बड़ा चेहरा हैं। इससे पहले आज दोपहर को ही कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की थी, जिसमें किन्नौर से जगत नेगी को टिकट दिया गया था। न्‍यूज एजेंसी की ओर से बताया गया कि, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को हिमाचल विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की। जिसमें किन्नौर से जगत नेगी, जयसिंहपुर से यादविंद्र गोमा, मनाली से भुवनेश्वर गौड़ और पावंटा साहिब से किरनेश जंग को प्रत्याशी घोषित किया गया।

कब होंगे हिमाचल प्रदेश में चुनाव?
हिमाचल प्रदेश में मतदान 12 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 26 दिन बाद यानि 8 दिसंबर को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+