हिमाचल प्रदेश चुनाव 2017: सीट नंबर 32 धर्मपुर (अनारक्षित) विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानिये

शिमला। धर्मपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 68 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। मंडी जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 68,626 मतदाता थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में महेंदर सिंह इस क्षेत्र के विधायक चुने गए। इलाका भले ही राजपूत बहुल्य है धर्मपुर ,लेकिन यहां जातिगत समीकरणों को दरकिनार कर महेन्दर सिंह आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। दल कोई भी हो। उन्होंने चुनाव जीता ही है। इस बार भी भाजपा के प्रत्याशी महेन्दर सिंह ही होंगे। लेकिन कांग्रेस के पास यहां मजबूत जनाधार वाला नेता ही नहीं है। जो चुनाव जीत सके।

धर्मपुर

धर्मपुर से अभी तक चुने गये विधायक
वर्ष चुने गये विधायक पार्टी संबद्धता
2012 महेंदर सिंह भाजपा
2007 महेंदर सिंह भाजपा
2003 मोहिंदर सिंह लोकतान्त्रिक मोर्चा हिमाचल प्रदेश
1998 महेन्द्र सिंह हिमाचल विकास कांग्रेस
1993 महेंदर सिंह कांग्रेस
1990 महेंदर सिंह निर्दलीय
1985 नत्था सिंह कांग्रेस
1982 भिखम राम कांग्रेस
1977 ओम चन्द जनता पार्टी

mahendra

साधारण परिवार से हैं महेन्दर सिंह
प्रदेश की राजनिति में महेन्दर सिंह हमेशा ही सुर्खियों में रहे हैं। एक साधारण परिवार से राजनिति में आकर उन्होंने कई कीर्तिमान स्थापित किये। जिससे आज भी उनका एक बड़ा वर्ग मुरीद है। उन्होंने दल भी बदले,लेकिन चुनाव नहीं हारे। अब मंडी की राजनिति में भाजपा का प्रमुख चेहरा हैं, महेन्दर सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+