हिमाचल प्रदेश चुनाव 2017: सीट नंबर 51 नालागढ़(अनारक्षित) विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानिये
शिमला। नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सीट नंबर 51 है। सोलन जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 74,262 मतदाता थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में कृष्ण लाल ठाकुर इस क्षेत्र के विधायक चुने गए। नालागढ़ को हिमाचल प्रदेश का गेटवे भी कहा जाता है क्योंकि यह कभी हिंदूर राज्य की राजधानी था। सुरेन्द्र सिंह नालागढ़ के अंतिम राजा थे और वर्तमान में उनके पुत्र राजा विजयेन्द्र इस स्थान के आनुष्ठानिक प्रमुख हैं। नालागढ़ महल एक महत्वपूर्ण पर्यटन का आकर्षण है।

यह स्थान इसकी वास्तुकला के लिये जाना जाता है जो भारतीय और मुग़ल शैली का सम्मिश्रण है और वर्तमान में इसे डीलक्स हेरिटेज रिसॉर्ट में बदल दिया गया है। यह पंजाबी भाषी चुनाव क्षेत्र है। चूंकि कुछ हिस्सा पंजाब से सटा है। पिछले चुनावों में यहां से नौ प्रत्याशी मैदान में थे। लेकिन कृष्ण लाल ठाकुर ने आसानी से चुनाव जीता। यहां राजपूत मतदाताओं का दबदबा है। जो हमेशा ही अपनी बिरादरी के नेता को चुनते आये हैं।

नालागढ़ से अभी तक चुने गये विधायक
वर्ष चुने गये विधायक पार्टी संबद्धता
2012 कृष्ण लाल ठाकुर भाजपा
2007 हरि नारायण सिंह भाजपा
2003 हरि नारायण सिंह लोजपा
1998 हरि नारायण सिंह भाजपा
1993 विजयेन्द्र सिंह कांग्रेस
1990 विजयेन्द्र सिंह कांग्रेस
1985 विजयेन्द्र सिंह कांग्रेस
1982 विजयेन्द्र सिंह कांग्रेस
1977 विजयेन्द्र सिंह जनता पार्टी

नालागढ़ के विधायक कृष्ण लाल ठाकुर बी टेक सिविल इंजिनियर हैं। उनका एक बेटा व एक बेटी है। वह किस्मत के धनी हैं। बिना किसी राजनैतिक अनुुभव के उन्होंने पहला चुनाव 2012 में लड़ा व जीता भी।












Click it and Unblock the Notifications