हिमाचल प्रदेश चुनाव 2017: सीट नंबर 56 नाहन (अनारक्षित) विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानिये

शिमला। नाहन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सीट नंबर 56 है। सिरमौर जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 67,890 मतदाता थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में राजीव बिंदल इस क्षेत्र के विधायक चुने गए। नाहन राजा करन प्रकाश द्वारा 1621 में स्थापित किया गया था। उन्होने रक्षाबंधन त्यौहार पर पतंग उड़ाने की परंपरा शुरू किया जो आज भी जारी है। यह कहा जाता है आज जहाँ नाहन महल खड़ा है वहाँ पर एक संत नाहर नाम के साथी के साथ रहते थे। नाहर का अर्थ है मत मारो और यह शहर शायद एक ऐतिहासिक घटना से आपना नाम लेता है, जब एक राजा ने एक शेर को मारने की कोशिश की और संत ने कहा नाहर, जिसका मतलब है मत मारो। संत का नाम था बाबा बनवारी दास।

nahan

नाहन शहर के केंद्र में स्थित रानी ताल, जहाँ एक बड़ा मंदिर और एक पानी का तालाब है। रानी ताल जो रानी झील के रूप में जाना जाता है, एक शाही विरासत है, और यह नाहन शाही परिवार के प्रयोग के लिए था। हाल ही में, यह गंतव्य एक सार्वजनिक पिकनिक स्थल में बदल दिया गया। रानी ताल टैंक और रानी ताल गार्डन में बतख और क्रेन इस जगह के आकर्षण को बढ़ाते हैं। माल रोड युवाओं के लिए एक और लोकप्रिय गंतव्य है। जैतक नाहन के सबसे पुराने किलों में से एक है, जिसे गोरख नेता रंजौर सिंह थापा और उनके अनुयायियों द्वारा निर्मित किया गया।

nahan

2012 के चुनावों में नाहन से राजीव बिंदल, हिलोपा से शयामा शर्मा, कांग्रेस से कुश परमार,लोक जनशक्ति पार्टी से सदानंद चौहान,सपा से विजय शर्मा और बसपा के कुत्तुबद्दीन खान चुनाव मैदान में थे, लेकिन भाजपा प्रत्याशी राजीव बिंदल ने चुनाव जीता। दरअसल इस चुनाव में राजीव बिंदल ने जातिगत राजनिति के मिथक को तोड़ा। यहां राजपूत मतदाता भले ही ज्यादा हैं। लेकिन चुनावों में यह किसी भी दल के साथ एक साथ नहीं चले। वहीं मुस्लिम मतदाता व कोली बिरादरी अक्सर एकजुट होकर चुनावी समीकरणों में फरबदल करती आई है।

nahan

नाहन से अभी तक चुने गये विधायक
वर्ष चुने गये विधायक पार्टी संबद्धता
2012 राजीव बिंदल भाजपा
2007 कुश परमार कांग्रेस
2003 सदानंद चौहान लोजपा
1998 कुश परमार कांग्रेस
1993 कुश परमार कांग्रेस
1990 श्यामा शर्मा जनता दल
1985 अजय बहादुर सिंह कांग्रेस
1982 श्यामा शर्मा जनता पार्टी
1977 श्यामा शर्मा जनता पार्टी

rajeev
समाज सेवा से राजनिति में आये राजीव बिंदल
राजीव बिंदल विधानसभा डिलिमिटेशन के बाद सोलन से नाहन आये। यहां आकर उन्होंने चुनाव जीता। भाजपा के तेज तर्रार नेताओं में शुमार राजीव बिंदल प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता भी हैं। 62 वर्षीय बिंदल पेशे से डाक्टर हैं। तीन साल तक बिहार में उन्होंने एक डाक्टर के नाते अपनी सेवायें दीं। वापस सोलन आकर हिमगिरी आश्रम की स्थापना की। 1995 से 2000 तक सोलन नगर परिषद के चेयरमेन रहे। 2000 में उन्होंने सोलन से विधानसभा चुनाव जीता व प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमेन बने। 2003 व 2008 में उन्होंने फिर चुनाव सोलन से जीता। फिर सोलन डिलिमिटेशन के दौरान अनूसूचित जाति के आरक्षित चुनाव क्षेत्र बना तो बिंदल नाहन चले आये, 2012 में उन्होंने नाहन से चुनाव जीता।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+