हिमाचल प्रदेश चुनाव 2017: सीट नंबर 28 नाचन (आरक्षित अनूसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानिये
शिमला। नाचन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सीट नंबर 28 है। मंडी जिला में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 70,584 मतदाता थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के विनोद कुमार इस क्षेत्र के विधायक चुने गए।

नाचन में चुनावी गणित चुनाव क्षेत्र के रिजर्व होने की वजह से कोई खास मायने नहीं रखते। यहां से अनूसूचित जाति का ही प्रत्याशी चुनाव जीतेगा। लेकिन देखने वाली बात होगी कि भाजपा क्या विनोद कुमार को दोबारा प्रत्याशी बनाती भी है, या नहीं। अगर बनाती है तो वह चुनाव जीतते हैं कि नहीं।

नाचन से अभी तक चुने गये विधायक
वर्ष चुने गये विधायक पार्टी संबद्धता
2012 विनोद कुमार भाजपा
2007 दिले राम भाजपा
2003 टेक चंद कांग्रेस
1998 टेक चंद कांग्रेस
1993 टेक चंद निर्दलीय
1990 दिले राम भाजपा
1985 टेक चंद कांग्रेस
1982 दिले राम भाजपा
1977 दिले राम जनता पार्टी

37 वर्षीय विनोद कुमार के पास लंबा चौड़ा राजनैतिक अनुभव नहीं है। उन्होंने जमा दो तक शिक्षा हासिल की है। व युवा मोर्चा से होते हुये राजनिति में आये। और 2012 में पहली बार विधायक चुने गये। कहा जा सकता है कि किस्मत उन्हें राजनिति में लेकर आई।












Click it and Unblock the Notifications