हिमाचल: कांग्रेस ने 59 सीटों पर जारी की उम्मीदवारों की सूची, देखें पूरी लिस्ट
शिमला। सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश की 59 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। 9 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान बाद में किया जाएगा। मुख्यममंत्री वीरभद्र सिंह, अर्की विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले बुधवार दोपहर में भाजपा ने सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी।

कांग्रेस पार्टी की तरफ से जारी उम्मीदवारों की सूची में विद्या स्टोक्स, सुजान सिंह पठानिया और नीरज भारती जैसे दिग्गज कांग्रेस नेताओं का नाम नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक इन लोगों ने आलाकमान से चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई थी। वहीं मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जो अभी शिमला ग्रामीण से विधायक को अर्की से टिकट दिया गया है।
पूरी लिस्ट देखें-














Click it and Unblock the Notifications