हिमाचल: दून के पूर्व विधायक के भाई की सरेआम गला काट कर हत्या

शिमला। हिमाचल प्रदेश में दबंगों पर पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा है। बिगड़ती कानून व्यवस्था असहाय पुलिस के महौल में दबंग अब सरेआम कत्ल की वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। ताजा मामला सोलन जिला के नालागढ़ का है,जहां जमीनी विवाद के चलते दून के विधायक राम कमार चौधरी के चचेरे भाई की सरेआम तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। इस हत्या के बाद इलाके में तनाव का महौल बना हुआ है। लोगों में पुलिस की कार्यशैली के प्रति खासा गुस्सा देखा जा रहा है।

himachal pradesh doon former mlas brother killed by chopping his throat

मिली जानकारी के मुताबिक नालागढ़ के चंदौली गांव के चक्का मार्ग के रहने वाले हरजिंदर सिंह बिट्टू की सरेआम हत्या कर दी गई। मृतक दून विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार के चचेरे भाई हैं। हत्या करने के बाद से ही हमलावर मौके से फरार हो गए। दोनों पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा था जिसके चलते रविवार को उन्हें थाने में भी बुलाया भी गया था। लेकिन देर रात एक बार फिर दोनों आमने-सामने हुए तो मामूली कहासुनी खूनीं झड़प में तबदील हो गई।

himachal pradesh doon former mlas brother killed by chopping his throat

आरोपी रमेश व अन्य लोगों ने हरजिंदर पाल पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उस पर कई वार करने के बाद आरोपियों ने उसे अपनी गाड़ी से कुचल डाला। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। कुछ युवकों ने हरजिंदर को बद्दी सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बद्दी के रसूखदार कारोबारी हरजिंदर की हत्या की खबर फैलते ही सीएचसी के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ करीब चार घंटों तक जमकर नारेबाजी भी की और एसएचओ बद्दी को सस्पेंड करने की मांग करते रहे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया।

उधर डीएसपी बद्दी खजाना राम ने बताया कि मृतक हरजिंदर (54) निवासी हरिपुर सन्डोलि के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरूकर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी रमेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हरजिंदर बिट्टू की हत्या के आरोप में बाप बेटा दो लोगों को गिरफ्तार किया है। रमेश कुमार धवन, जो कि हत्या का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। पुलिस ने सोमवार सुबह नाके के दौरान आरोपी रमेश को पकड़ा, दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

उधर, अपने चचेरे भाई की हुई हत्या के बारे में जून से पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने हिमाचल प्रदेश की भाजपा की सरकार वह पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अब अपराधियों का अड्डा बन कर रह गया है। राज्य में बड़े-बड़े अपराधों को अंजाम देने वाले अपराधी प्रदेश में काफी लंबे समय से डर लगाए बैठे हुए हैं। सरकार अपराधियों पर नकेल कसने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा है कि अगर जल्द ही कानून व्यवस्था प्रदेश में सही ना हुई तो आने वाले समय में वह मिलकर सरकार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+