Himachal Pradesh: कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के नए मुख्यमंत्री चुने गए हैं।

himachal pradesh  cm

Recommended Video

    Himachal Election Result: Sukhvinder Singh Sukhu से पिछड़ीं Pratibha Singh |वनइंडिया हिंदी|*Politics

    हिमाचल प्रदेश में सत्ता में आई कांग्रेस के नए मुख्यमत्री के तौर पर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री के तौर पर मुकेश अग्निहोत्री ने शपथ ले ली है। शिमला के रिज ग्राउंड में आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, नेता सचिन पायलट सहित बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के बहुमत हासिल करने के बाद पार्टी ने सुक्खू के नाम का मुख्यमंत्री के तौर पर ऐलान किया था।

    LIVE Feed
    Dec 11, 2022, 2:20 PM IST

    शपथ के बाद डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हम पहली कैबिनेट बैठक में जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करेंगे। पुरानी पेंशन योजना बहाल होगी...पहले लोग कहते थे कि कांग्रेस किसी भी राज्य में सत्ता में नहीं आएगी, लेकिन आज हमने बीजेपी का 'रथ' बंद कर दिया है।
    Dec 11, 2022, 2:19 PM IST

    शपथ के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हम सभी बहुत खुश हैं। हमने जो भी वादा किया है हम उसे जल्द से जल्द लागू करना चाहते हैं।
    Dec 11, 2022, 2:04 PM IST

    शपथ ग्रहण में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित हैं।
    Dec 11, 2022, 1:56 PM IST

    शिमला: मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
    Dec 11, 2022, 1:55 PM IST

    शिमला: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की मौजूदगी में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
    Dec 11, 2022, 12:51 PM IST

    शपथ ग्रहण समारोह के लिए रिज ग्राउंड में जश्न का माहौल है।
    Dec 11, 2022, 12:40 PM IST

    अब से थोड़ी देर में कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
    Dec 11, 2022, 12:39 PM IST

    हिमाचल कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने शिमला में पार्टी नेता राहुल गांधी से कहा कि "हमने वादा किया था कि हम हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को वापस लाएंगे।" जिसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि बधाई हो।
    Dec 11, 2022, 12:30 PM IST

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह के लिए संजौली हेलीपैड पहुंचे। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "हम सभी खुश हैं, इन्होंने बहुत मेहनत की है।"
    Dec 11, 2022, 12:29 PM IST

    शपथ ग्रहण से पहले शिमला में कांग्रेस MLA सचिन पायलट ने कहा कि यह खुशी की बात है, सुक्खू जी को पार्टी ने मौका दिया है, हिमाचल में पार्टी ने जो भी वादे किए हैं हमें उम्मीद है कि सुक्खू जी उन्हें पूरा करेंगे। यह एक सकारात्मक बदलाव है। यहां के लोग कांग्रेस को हमेशा से चाहते हैं।
    Dec 11, 2022, 12:28 PM IST

    शपथ ग्रहण से पहले शिमला में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज तो मौसम भी बहुत खुशनुमा हो गया है, आज शपथ ग्रहण समारोह भी बेहद शानदार होगा। नेता, कार्यकर्ता में जश्न का माहौल है। एक नई शुरुआत हो रही है। हिमाचल के साथ आने वाला वक्त और भी मजबूत होगा।
    Dec 11, 2022, 12:27 PM IST

    शपथ ग्रहण समारोह से पहले हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मां संसार देवी ने कहा कि समाज और प्रदेश की तरक्की हो यही कामना है। मुझे बेहद खुशी महसूस हो रही है।
    Dec 11, 2022, 12:16 PM IST

    शिमला में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रदेश की अध्यक्ष, नेता और सारे कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर यह लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की, यह जनता की जीत है। एक एक करके सारे काम होंगे। यह किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं है सबने एक होकर काम किया और यह उसका परिणाम है।
    Dec 11, 2022, 12:15 PM IST

    हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले संजौली हेलीपैड पर अपनी मां संसार देवी की अगवानी की।
    Dec 11, 2022, 11:39 AM IST

    सुखविंदर सुक्खू के CM बनने पर प्रतिभा सिंह बोलीं- हम इकट्ठे प्रदेश में कार्य करेंगे, हमें मिलकर चलना है

    मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शिमला में कहा, ''मैं औपचारिक तौर पर एक मुलाकात करने के लिए यहां पहुंची थी। विक्रमादित्य सिंह जी का मंत्री बनना लगभग तय है। हम इकट्ठे प्रदेश में कार्य करेंगे, हमें मिलकर चलना है।''
    Dec 11, 2022, 11:38 AM IST

    सुखविंदर सिंह सुक्खू थोड़ी देर में लेंगे CM पद की शपथ
    Dec 11, 2022, 10:47 AM IST

    सुखविंदर सिंह सुक्खू थोड़ी देर में लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
    Dec 11, 2022, 9:28 AM IST

    हर सफलता के पीछे संघर्ष तो करना ही पड़ता है: कमलेश ठाकुर

    शपथ ग्रहण समारोह से पहले हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने शिमला में कहा, मैं हिमाचल की जनता का धन्यवाद करती हूं, हर सफलता के पीछे संघर्ष तो करना ही पड़ता है। हम जिस तरह उनके साथ पहले थे आगे भी रहेंगे।
    Dec 11, 2022, 8:09 AM IST

    कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
    Dec 11, 2022, 5:57 AM IST

    सुखविंदर सुक्खू आज लेंगे हिमाचल के सीएम पद की शपथ

    सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। आज सुबह 11 बजे वह सीएम पद की शपथ लेंगे।
    Dec 11, 2022, 12:49 AM IST

    सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश कुमारी ने कहा कि हम काफी खुश हैं, मैं प्रदेश के लोगों और हाई कमांड की शुक्रगुजार हूं।
    Dec 11, 2022, 12:48 AM IST

    आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गाँधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत और अन्य नेता हिस्सा लेंगे।
    Dec 10, 2022, 11:24 PM IST

    शिमला में सुखविंदर सिंह सुक्खू का जबरदस्त स्वागत किया गया। वह कल सुबह प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
    Dec 10, 2022, 9:04 PM IST

    यह एक शिष्टाचार भेंट है। मैं उसे बधाई देता हूं। हम हिमाचल के लोगों की सेवा के लिए मिलकर काम करेंगे: हिमाचल प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
    Dec 10, 2022, 8:56 PM IST

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत और कई अन्य नेता कल शपथ समारोह में शामिल होंगे: सुखविंदर सिंह सुक्खू
    Dec 10, 2022, 8:48 PM IST

    हिमाचल प्रदेश के मनोनित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिमला में मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की।
    Dec 10, 2022, 8:02 PM IST

    कांग्रेस पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की।
    Dec 10, 2022, 7:55 PM IST

    कांग्रेस पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल से मुलाकात करने राजभवन पहुंचे।
    Dec 10, 2022, 7:23 PM IST

    कल सुखविंदर सिंह सुक्खू शपथ लेंगे और सूचारू रूप से सरकार चलाएंगे। कल शपथ समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे आएंगे। सभी विधायकों को भी निमंत्रित किया गया है: कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा
    Dec 10, 2022, 7:22 PM IST

    अभी हम राजभवन जा रहे हैं: पार्टी द्वारा सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में घोषित करने के बाद कांग्रेस पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
    READ MORE

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+