हिमाचल प्रदेश में सियासी भूचाल, सीएम सुक्खू से इस्तीफे की मांग पर सामने आया मुख्यमंत्री का बयान
हिमाचल प्रदेश से ऐसी खबरें आ रही थी कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्कू ने इस्तीफे की पेशकश की है। बहुमत में होने के बावजूद कल हुए राज्य सभा इलेक्शन में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को मात दे दी। इसे लेकर सीएम सुक्खू ने अब अपना रुख साफ किया है।
विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के इस्तीफे की मांग की थी। आज सुबह ही कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।

हिमाचल प्रदेश में चल रहे सियासी खींचतान के बीच मीडिया से बात करते हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं ये स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैंने इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने कहा, बजट के दौरान हम अपना बहुमत साबित करेंगे। हिमाचल में कांग्रेस पार्टी की सरकार पांच साल तक चलेगी।
इसके साथ ही सुक्खू ने दावा किया है कि बीजेपी के कई विधायक उनके संपर्क में हैं। वहीं, हिमाचल में राज्य सभा चुनाव जीतने वाले बीजेपी के हर्ष महाजन ने कांग्रेस के कई विधायकों के बीजेपी के संपर्क में होने की बात कही थी।
हिमाचल में एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए मंगलवार को हुआ चुनाव काफी उठापटक से भरा था। इस चुनाव ने भाजपा के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का मंच तैयार कर दिया और अंदर ही अंदर सीएम के इस्तीफे की मांग उठने लगी।
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान सामने आया है। उनका कहना है, "न तो किसी ने मुझसे इस्तीफा मांगा है और न ही मैंने किसी को अपना इस्तीफा दिया है। हम बहुमत साबित करेंगे। हम जीतेंगे, हिमाचल की जनता जीतेगी..."
#WATCH | Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu says "Neither has anyone asked for my resignation nor have I given my resignation to anyone. We will prove the majority. We will win, the people of Himachal will win..." pic.twitter.com/0LPW73LIXM
— ANI (@ANI) February 28, 2024
68 सदस्यीय हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के 40 विधायक हैं। उसे तीन निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। बीजेपी के पास सिर्फ 25 विधायक हैं। तीन निर्दलीय विधायकों के कथित तौर पर पार्टी का समर्थन करने के कारण, इसके उम्मीदवार अभिषेक सिंघवी की जीत की उम्मीद थी।












Click it and Unblock the Notifications