हिमाचल प्रदेश में CM सुक्खू कैबिनेट का विस्तार आज, 7 मंत्री लेंगे शपथ

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कैबिनेट का विस्तार रविवार को 10 बजे किया जाएगा। इस दौरान 7 मंत्री शपथ लेंगे।

sukhvindar sukkhu

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कैबिनेट का विस्तार आज सुबह 10 बजे किया जाएगा। इस बात की जानकारी कांग्रेस की तरफ से दी गई है। जानकारी के मुताबिक रविवार को 7 मंत्री शपथ लेंगे। सुक्खू कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह, धनीराम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान लेंगे। हालांकि, अन्य मंत्रियों के नामों की जानकारी अभी शेयर नहीं की गई है।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों के लिए वोटिंग नवंबर में हुई थी। जबकि रिजल्ट का ऐलान 8 दिसंबर को गुजरात चुनावों के साथ किया गया था। प्रदेश में पांच वर्षों बाद फिर से कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई है। पार्टी ने 68 सीटों में 40 पर जीत दर्ज किया था। वहीं, भाजपा को सिर्फ 25 सीटें ही नसीब हुई। जबकि 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने जीत का श्रेय प्रियंका गांधी को दिया। पार्टी की तरफ से प्रियंका गांधी को चुनावी जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के साथ मिलकर चुनावी रणनीति तैयार किया था। वहीं, उन्होंने लगभग हर चुनावों में भाजपा पर विकास को लेकर हमला बोला था। जिसका असर चुनावों में दिखा और लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में वोट किया।

Recommended Video

    CM Sukhu Cabinet का कल हो सकता है विस्तार, इन विधायकों का मंत्री बनना लगभग तय | वनइंडिया हिंदी *News

    हालांकि, कांग्रेस के सामने चुनाव के बाद जरूर चुनौती पैदा हुई थी। क्योंकि पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को समर्थक सीएम बनाए जाने की मांग पर अड़े थे। इसको लेकर प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कार को रोककर नारेबाजी भी थी। हालांकि, समय रहते कांग्रेस आलाकमान प्रतिभा सिंह और उनके समर्थको को बना लिया। जिसके बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। लेकिन लगभग एक महीना बीत जाने के बावजूद भी कैबिनेट का विस्तार नहीं हो सका है।

    ये भी पढ़ें- पंजाब: मान सरकार के मंत्री फौजा सिंह सारारी का इस्तीफा, अब कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाएं तेज

    कविता
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+