पंजाब: मान सरकार के मंत्री फौजा सिंह सारारी का इस्तीफा, अब कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाएं तेज
फौजा सिंह सारारी ने पंजाब कैबिनेट में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। कैबिनेट मंत्री फौजा सारारी ने अपने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के एक वफादार सिपाही हैं और रहेंगे।

Punjab cabinet minister Fauja Singh Sarari resigns: पंजाब में भगवंत मान मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज हो गई है। आप सरकार के बागवानी मंत्री फौजा सिंह सारारी ने शनिवार को मंत्रिमंडल से अपना इस्तीफा दे दिया है। फौजा सिंह सारारी के इस्तीफे के बाद मान सरकार ने अब जल्द मंत्रिमंडल विस्तार करने का फैसला किया है।
दरअसल, बीते कुछ दिनों से भगवंत मान सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की खबें सामने आ रही थी, जिसके तहत अब पहला इस्तीफा फौजा सिंह सारारी का आया है, हालांकि कैबिनेट मंत्री फौजा सारारी ने अपने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के एक वफादार सिपाही हैं और रहेंगे।
ऐसे में पंजाब कैबिनेट में फेरबदल होने की संभावना है, क्योंकि कई मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में होने की संभावना है। सूत्रों की मानें तो फेरबदल के बाद पंजाब कैबिनेट में कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि शनिवार शाम 5 बजे से पहले राजभवन में कार्यक्रम आयोजित कर नए मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने की संभावना है। हालांकि यह अभी तक साफ नहीं हुआ है कि मंत्री बनाने के लिए किसी को इस्तीफा देना पड़ेगा या फिर कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications