Himachal Pradesh: सुखविंदर सुक्खू का CM बनना लगभग तय, प्रतिभा गुट ने रखी ये शर्तें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिमला विधायकों के साथ हुई बैठक में सुखविंदर सिंह सुक्खू का पलड़ा भारी रहा। नए सीएम के नाम के ऐलान से पहले एक - एक विधायक से राय ली गई।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को चुनावों में बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री को लेकर रस्साकशी चल रही है। मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अब फैसला कांग्रेस हाईकामान के हाथ में सौंप दिया गया है। अब सामने आ रही खबरों के मुताबिक, हिमाचल के अगले सीएम के लिए सुखविंदर सुक्खू का नाम लगभग तय हो चुका है। नाम पर मुहर लगाने के लिए 5 बजे विधायक दल की मीटिंग बलाई जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिमला में विधायकों के साथ हुई बैठक में सुखविंदर सिंह सुक्खू का पलड़ा भारी रहा। नए सीएम के नाम के ऐलान से पहले एक - एक विधायक से राय ली गई। उसमें 50 फीसदी से ज़्यादा विधायकों ने सुक्खू का नाम लिया है। सूत्रों की मानें तो प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को डिप्टी सीएम बनाने की मांग की जा रही है।
इसके अलावा प्रतिभा सिंह अपने खेमे के विधायकों के लिए ज्यादा मंत्रीपद चाहती हैं। जिसे लेकर बातचीत चल रही है। वहीं ये भी माना जा रहा है कि, प्रतिभा सिंह के सांसद होने की वजह से दावेदारी कमजोर पड़ी है। इसके अलावा ऐसा भी कहा जा रहा है कि प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य के पास प्रशासनिक अनुभव नहीं है। जो उनकी दावेदारी को कमजोर कर रहा है।
Recommended Video
इसके इतर सुक्खू के फेवर में कई बातें आ रही हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल में सबसे ताकतवर जाति राजपूत से ताल्लुक रखते हैं। इसके अलावा वह चुनाव में कांग्रेस कैम्पेन कमेटी के चैयरमैन थे। आम परिवार से आते हैं, एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। राहुल ने ही उनको हिमाचल प्रदेश का पार्टी अध्यक्ष बनवाया था।
सुखविंदर सुक्खू का नाम चर्चा में आते ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह मुकेश अग्निहोत्री, विक्रमादित्य सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, सुदर्शन सिंह बबलू समेत एक दर्जन से ज्यादा विधायक लेकर होटल पहुंच गई। यहां उनकी मुलाकात ऑब्जर्वर से हुई। माना जा रहा है कि अब बात प्रतिभा के खेमे के विधायकों को मिलने वाले मंत्री पदों को लेकर की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications