Himachal Pradesh Budget: CM सुक्खु ने EV's को 50% ग्रांट का किया ऐलान

हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने बजट में ईवी को 50 फीसदी ग्रांट देने का ऐलान किया है। सौर ऊर्जा और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने बजट में बड़ा ऐलान किया है।

sukhvinder singh sukhu

Himachal Pradesh Budget: हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने अपना पहला बजट पेश कर दिया है। सुक्खू सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 53413 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इस बजट में ग्रीन एनर्जी पर खास ध्यान दिया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए ईवी वाहनों को 50 फीसदी ग्रांट देने का बजट में ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि हमने कहा था कि हम हिमाचल प्रदेश को ग्रीन स्टेट बनाना चाहते हैं, हमने इसके बारे में हर तरह की चर्चा की। मैं खुश हूं कि हमने ई-टैक्सी, ई-बस, ई-ट्रक, तीन पहिया और चार्जिंग स्टेशन को 50 फीसदी अनुदान देने का फैसला लिया है। मुझे पूरा भरोसा है कि यह बजट प्रदेश दशा और दिशा को तय करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सौर ऊर्जा की ओर बढ़ रहे हैं। आने वाले चार सालों में हम प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुधारेंगे और अगले 10 सालों में यह भारत का सबसे विकसित राज्य होगा। हम स्वास्थ्य सेक्टर में बड़े बदलाव लाने जा रहे हैं, हम आने वाले समय में भी बदलाव लाने का काम करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+