'कांग्रेस न सुरक्षा दे सकती है न सम्मान', हिमाचल में Yogi Adityanath बोले- ऐसी पार्टी को चुनना ही क्यों?

Himachal pradesh assembly elections 2022 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना और मंडी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने धारा 370, राम मंदिर का भी जिक्र किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने 55 वर्षों तक शासन किया, लेकिन इस काम की ओर एक बार भी नहीं सोचा।

Recommended Video

    Himachal Election 2022: CM Yogi ने Una में दिया भाषण, कहा फिर BJP की सरकार | वनइंडिया हिंदी|*News
    himachal pradesh assembly elections 2022 yogi adityanath and rajnath singh rally

    कांग्रेस का साथ बिल्कुल मत दीजिए : योगी आदित्यनाथ

    ऊना में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस का हाथ माफियाओं के साथ है इसलिए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप कांग्रेस का साथ बिल्कुल मत दीजिए। योगी ने कहा कि कांग्रेस ना देश का सम्मान बढ़ा सकती है, ना देश की सुरक्षा बढ़ा सकती है, ना विकास के कार्यों को आगे बढ़ा सकती है, ना गरीब कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ा सकती है और ना ही सुख-दुख में आपकी सहभागी बन सकती है।

    'कांग्रेस ने धारा 370, राम मंदिर के बारे में कभी सोचा तक नहीं'

    मंडी के दरंग में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार होती तो क्या कश्मीर से धारा 370 हट पाती? अगर कांग्रेस की सरकार होती तो क्या अयोध्या में राम मंदिर बन पाता? इन्होंने 55 वर्षों तक शासन किया लेकिन इन्होंने इस कार्य की ओर सोचा तक नहीं।

    कांग्रेस एक डूबता जहाज है : राजनाथ सिंह

    उधर, बैजनाथ में एक जनसभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब एक ऐसा जहाज है जिसका तेल अब खत्म हो गया है। अब कोई भी पायलट आ जाए, उड़ान भरना तो दूर रनवे पर भी नहीं दौड़ पाएगी। कांग्रेस एक ऐसा डूबता हुआ जहाज है। राजनाथ सिंह ने कहा, ''हिमाचल प्रदेश की माताओं और बहनों से कहना चाहता हूँ कि आपके अच्छे दिन आ गए हैं। हमने संकल्प किया है कि यहाँ प्रदेश में सरकार बनने पर हम महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 फ़ीसदी आरक्षण देंगे!''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+