Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Himachal Pradesh Election Results 2022: मतगणना समाप्त, कांग्रेस 40, बीजेपी 25 और निर्दलीयों को मिली 3 सीट

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तस्वीरें साफ हो चुकी हैं। कांग्रेस जबरदस्त जीत हासिल करते हुए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। वहीं बीजेपी को बड़ा झटका लगा है।

Himachal Pradesh Assembly Election Results 2022: मतगणना समाप्त, कांग्रेस 40, बीजेपी 25 और निर्दलीयों को मिली 3 सीट
Photo Credit:

Himachal Pradesh Assembly Election Results 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना आज शाम समाप्त हो गई। कांग्रेस ने जबरदस्त जीत हासिल की है। बीजेपी को इस बार बड़ा झटका लगा है। उन्हें हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस ने 40 सीटों पर बड़ी जीत हासिल की है। वहीं, बीजेपी के खाते में सिर्फ 25 सीटें आईं। सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 35 सीटों की जरूरत थी, कांग्रेस ने जादुई आंकड़ा आसानी से छू लिया। वहीं बीजेपी इस बार बहुमत के आंकड़े से काफी दूर रही। वहीं निर्दलीय ने भी तीन सीटें निकालने में सफलता प्राप्त की।

जयराम ठाकुर ने सौंपा इस्तीफा

वहीं, जयराम ठाकुर ने अपनी हार मानने के बाद अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों के विकास के लिए काम करना कभी बंद नहीं करेंगे। हमें चीजों का विश्लेषण करने की जरूरत है। कुछ मुद्दे ऐसे थे जिन्होंने नतीजों की दिशा बदल दी। अगर वे हमें बुलाएंगे तो मैं दिल्ली जाऊंगा।

अगले कार्यकाल में करेंगे सुधार

जयराम ठाकुर ने कहा कि मैं लोगों के जनादेश का सम्मान करता हूं और मैं पिछले 5 वर्षों के दौरान पीएम और अन्य केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं। हम राजनीति से इतर राज्य के विकास के लिए खड़े रहेंगे। हम अपनी कमी का विश्लेषण करेंगे और अगले कार्यकाल में सुधार करेंगे।

मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर फैसला नहीं

हालांकि, हिमाचल प्रदेश में अभी मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर फैसला नहीं हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी की तरफ से शुक्रवार को सभी जीते हुए विधायकों की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा, इसका फैसला लिया जाएगा। इस बैठक में कांग्रेस के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और भूपेंद्र हुड्डा भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को मिली जीत पर बोले सचिन पायलट -

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+