Himachal Flood Photos: कुल्लू में बादल फटने के बाद तबाही, देखें 10 दिल दहला देने वाली तस्वीरें
Himachal Flood Photos: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज घाटी में बुधवार को बादल फटने की घटना ने एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में प्राकृतिक आपदाओं की भयावहता को सामने ला दिया। तेज़ बारिश के बाद जीवा नाले में आए अचानक सैलाब ने इलाके में हड़कंप मचा दिया और पार्वती नदी भी उफान पर आ गई। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई।
Kullu Flood Photos: राहत और आपदा प्रबंधन टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस तबाही के दृश्य को कैमरे में कैद किया गया है। देखिए कुल्लू की इस प्राकृतिक आपदा की 10 दिल दहला देने वाली तस्वीरें।






















Click it and Unblock the Notifications