सत्ता में आए तो महिलाओं को 33% आरक्षण और हर साल 3 मुफ्त गैस सिलेंडर: Anurag Thakur
Anurag Thakur: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Himachal Pradesh Assembly Elections 2022) को लेकर 12 नवंबर को मतदान होगा। मतदान से पहले सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी ताकत झौंक दी है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) मंगलवार 08 नवंबर को बिलासपुर (Bilaspur) पहुंचे। इस दौरान अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कई बड़ी घोषणाएं की। ठाकुर ने कहा कि अगल बीजेपी फिर से सत्ता में आई तो सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देंगी।

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के बिलासपुर (Bilaspur) में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कांग्रेस पार्टी (Congress Party) पर भी जमकर निशाना साधा। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, 'विपक्षी पार्टी के नेता रोजगार गारंटी का झुनझुना लेकर घूम रहे हैं।' इस दौरान उन्होंने कहा कि बिलासपुर की जनता का क्या कसूर था कि 2014 में AIIMS मंजूर हुआ, लेकिन 2018 तक कांग्रेस सरकार पूरी जमीन तक एक्वायर नहीं कर पाई। क्या बिलासपुर में 4 साल तक ज़मीन नहीं मिल पाई...कांग्रेस ने केवल रुकवाने का काम किय।
जनसभा को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, 'कांग्रेस के 60 साल के शासन की तुलना हमारे 5 साल के शासन से करें, और आप देखेंगे कि हमारे 5 साल के शासन का अधिक महत्व होगा। उन्होंने केवल विकास रोका है, जबकि हम राज्य में विकास लाए हैं। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने भाजपा के संकल्प पत्र में हिमाचल के युवाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए कई संकल्प दिए गए है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में बीजेपी के सत्ता में आने पर सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण देगी।
ठाकुर ने कहा कि स्कूल जाने वाले छात्रों के लिए साइकिल और कॉलेज जाने वाले छात्रों के लिए स्कूटी, गरीब महिलाओं को उनकी शादी के दौरान 51,000 रुपए, गरीब महिलाओं के लिए साल में 3 मुफ्त गैस सिलेंडर देगी। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा का रोजगार परक और बेहतर भविष्य की ओर केंद्रित शिक्षा का मॉडल है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस है जो केवल भ्रम फैला कर राजनीतिक फायदा लेना चाहती है। पहले भी कांग्रेस पार्टी ने बेरोजगारी भत्ते के नाम पर युवाओं को जमकर ठगा था और आज फिर रोजगार गारंटी का झुनझुना लिए घूम रही है।












Click it and Unblock the Notifications