ED और CBI को सीएम सुक्खू ने बताया राजनीतिक हथियार, बोले- Poll-bound राज्यों में मारते हैं छापा
CM Sukhvinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईडी और सीबीआई जांच एजेंसियों की आलोचना की। सुक्खू ने कहा कि ईडी और सीबीआई अब राजनीतिक हथियार हैं, प्रशासनिक इकाइयां नहीं।

Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईडी और सीबीआई को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तीखी आलोचना की। सीएम सुक्खू ने कहा कि ईडी और सीबीआई अब राजनीतिक हथियार बन गए हैं यह सभी अब शासनिक इकाइयां नहीं रही। इतन ही नहीं, उन्होंने कहा कि जिसकी दादी ने देश की एकता के लिए बलिदान दिया हो, जिसके पिता जी ने देश के लिए बलिदान दिया हो। उनसे बड़ा कोई देशभक्त हो सकता है?
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार को समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ईडी और सीबीआई की आलोचना करते हुए कहा कि ईडी और सीबीआई अब राजनीतिक हथियार हैं, प्रशासनिक इकाइयां नहीं। इन एजेंसियों का काम अब चुनाव वाले राज्यों में छापेमारी कर प्रचार करना है। इतना ही नहीं, सीएम सुक्खू ने राहुल गांधी की देशभक्ति पर सवाले उठाने वालो को भी आड़े हाथों लेते उनसे सवाला पूछा।
सुक्खू ने कहा कि पिछले 9 साल से राहुल गांधी की देशभक्ति पर सवाल उठाए जा रहे हैं। जिसकी दादी ने देश की एकता के लिए बलिदान दिया हो, जिसके पिता जी ने देश के लिए बलिदान दिया हो। उनसे बड़ा कोई देशभक्त हो सकता है? उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाने वालों से ये सवाल पूछना चाहिए। आपको बता दें, सीएम सुक्खू ने मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्र की बात की, जोकि चीन से लगा हुआ है।
Recommended Video

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति सही नहीं हैं। उन्होंने यह भी अनुरोध किया की इन इलाकों में रेलवे लाइन का भी निर्माण किया जाना चाहिए। यह एक रक्षा रणनीतिक दृष्टिकोण के लिए आवश्यक है।












Click it and Unblock the Notifications