Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Seraj Election Results: सीएम जयराम ठाकुर छठी बार जीते चुनाव, कांग्रेस प्रत्याशी को 24 हजार वोटों से हराया

भाजपा नेता और हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) की सिराज विधानसभा सीट पर छढी बार जीत गए है। जयराम ठाकुर ने 24 हजार वोटों से जीत दर्ज कराई हैं।

Jai Ram Thakur Seraj Election Results

Jai Ram Thakur Seraj Election Results (सिराज विधानसभा रिजल्ट): हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सभी 68 सीटों पर वोटों की गिनती सुबह 08 बजे से जारी है। अभी तक के रुझानों में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं, सीएम जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) सिराज विधानसभा सीट से छठी बार चुनाव जीत गए है। जयराम ठाकुर ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी को 24 हजार वोटों से हरा दिया है।

बता दें कि सिराज विधानसभा सीट पर भाजपा नेता और हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) सुबह से ही बढ़त बनाए हुए है। तो वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी दूसरे नंबर पर लगाता उन्हें टक्कर दे रहे थे। चुनाव आयोग के मुताबिक, साढ़े 11 बजे तक सिराज विधानसभा सीट पर सीएम जयराम ठाकुर 24,300 मतों से चुनाव जीत गए हैं। जयराम ठाकुर को 33256 मत प्राप्त हुए है। तो वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी चेतराम को 8956 मत मिले है। अगर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की बात करें तो उन्हें मात्र 214 मत प्राप्त हुए है।

आपको बताते चले कि सिराज सीट पर भाजपा नेता और सीएम जयराम ठाकुर ने सुबह से ही बढ़त बनाई हुई थी। साढ़े 10 बजे तक के आए रुझानों में सीएम जयराम ठाकुर 17,612 मतों से आगे चल रहे थे। जयराम ठाकुर को 23136 मत प्राप्त हुए है तो वहीं, कांग्रेस के प्रत्याशी चेतराम को 5524 मत प्राप्त हुए थे। जयराम ठाकुर सिराज सीट पर छठी बार चुनाव जीते है। ठाकुर के चुनाव जीतते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

हालांकि, साढ़े 11 बजे तक रुझानों के मुताबिक, हिमाचल में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलता हुआ साफ नजर आ रहा है। कांग्रेस 37 सीटों पर आगे चल रही है, तो वहीं भाजपा 27 सीटों पर आगे चल रही है। तीन सीटों पर निर्दीलय प्रत्याशी आगे चले रहे है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+