Viral Video: पहाड़, बर्फबारी और तपस्या...जानिए कौन हैं खून जमा देने वाली ठंड में हिम साधना करने वाले महायोगी?
Him Sadhna Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक संत भारी बर्फबारी के बीच साधना में मग्न हैं। बर्फ के झोंके तेजी से आ रहे हैं, लेकिन योगी अपने तप में इस कदर तल्लीन हैं कि उनको उसकी भीषण ठंडक का अहसास भी नहीं हो रहा है।
इस वीडियो को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया है, जिसको अब तक लाखों लोगों ने देखा है और हजारों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है।

वीडियो में इस खून जमा देने वाली सर्दी के अंदर एक संत बहुत ही कम पकड़े पहने साधना में व्यस्त हैं। और लगातार महायोग कर रहे हैं। ऐसे में कुछ लोगों का कहना है कि यह एआई जनरेट वीडियो है तो किसी ने इसे फोटो शॉप का कमाल बताया है, कुछ ने तो यहां तक कह दिया कि ये स्टूडियो में शूट की गई क्लिप है।
हालांकि कुछ लोगों ने इस योग साधना बताया है। ऐसे में जानिए आखिर क्या है इस वीडियो का सच और कौन हैं वीडियो में साधना करने वाले महायोगी?
वायरल वीडियो पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच योग साधना की सच्चाई की एक झलक है। इसे झूठ या आडंबर नहीं बल्कि हिम साधना का दुर्लभ दृश्य कहा जा सकता है, क्योंकि ऐसे साधना के दृश्य बहुत कम ही लोगों के सामने आते हैं।
वीडियो कुल्लू के सराज घाटी का बताया जा रहा है, वहीं बर्फ में लिपटे योगी का नाम सत्येंद्र नाथ है, जो मूल रूप से कुल्लू के ही बंजार के रहने वाले हैं।
जानिए कौन हैं हिमसाधना करने वाले महायोगी?
तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में बेहद ठंडे तापमान में ध्यान करते हुए महायोगी सत्येन्द्र नाथ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। महायोगी सत्येन्द्र नाथ हिमालय में कौलान्तक पीठ के प्रमुख हैं और उन्हें ईशपुत्र भी कहा जाता है।
22 वर्षों से योगाभ्यास
बंजार निवासी सत्येन्द्र नाथ करीब 22 वर्षों से कौलान्तक पीठ आश्रम में योगाभ्यास कर रहे हैं। सत्येंद्र नाथ गुरु ईशनाथ के शिष्य बताए जा रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें ईशपुत्र कहा जाता है। ईशनाथ, हिमालयी योग परंपरा के अनुयायी थे। ईशपुत्र कौलांतक पीठ के प्रमुख हैं, जो योग और दिव्य प्रथाओं की पीठ है। ईशपुत्र के भक्त आठ से अधिक देशों में फैले हुए हैं, जो योग और भक्ति प्रथाओं को बढ़ावा देते हैं।
फरवरी के पहले हफ्ते का Video
बताया जा रहा है कि यह वीडियो इस साल फरवरी के पहले हफ्ते में ईशपुत्र के शिष्य राहुल द्वारा रिकॉर्ड किया गया था, जो अक्सर भविष्य की पीढ़ियों को शिक्षित करने के लिए सत्येन्द्र नाथ की योग प्रथाओं और ध्यान के दृश्यों को कैद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications