हिमाचल में चोटी काटने वाला पुलिस ने पकड़ा, लड़की के चिल्लाने पर धरा गया
घर के लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसे वहां से हटाया। इस घटना से आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लड़की के चिल्लाने पर लोगों को इसकी जानकारी हुई।
शिमला। हिमाचल प्रदेश में चोटी कटने के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। महिलाओं और युवतियों के बाल किसी जादू-टोने से नहीं बल्कि कीड़े ही काट रहे हैं। प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर से सटे लाहला गांव में भी एक युवती की चोटी कटने का मामला सामने आया तो आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। ये आरोपी कोई इंसान नहीं बल्कि कीड़ा है।

दरअसल जिला कांगड़ा के पालमपुर उपमंडल के लाहला गांव में एक स्कूली छात्रा के सिर में अचानक दर्द उठा। दर्द के कारण वो जोर से चिल्लाई। उसकी चीख सुनकर उसकी मां जब आई तो उसने देखा कि उसकी बेटी के बाल कटे हुए हैं और एक कीड़ा उसे लगातार काटे जा रहा है। घर के लोगों ने बड़ी मुश्किल से उस कीड़े को वहां से हटाया। इस घटना से आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।


मामले की सूचना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कीड़े को पकड़ लिया है। इसके बाद कीड़े को बोतल में डालकर जांच के लिए भेज दिया गया है। पालमपुर के बसंत सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी लेकर कीड़े को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया गया है और इसे फॉरेंसिंक लैब भेजा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले ऊना, नाहन, पावंटा साहिब, ज्वाली, फतेहपुर और कांगड़ा के सदरपुर में बाल काटने के मामले सामने आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications