ABP C Voter Exit Poll: हिमाचल में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, जानें किसे कितनी सीटें मिलने का अनुमान

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर ABP C Voter वोटर का एग्जिट पोल जारी हो गया है। यहां पर भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर मिल रही है। हालांकि आप यहां पर मतदाताओं को रिझाने में पूरी तरह फ्लाप होती दिखाई दे रही है।

himachal abp c voter

हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल ABP C Voter ने जारी कर दिया है। ABP C Voter की तरफ से भाजपा की सरकार बनाते दिखाया गया है। इसके मुताबिक प्रदेश में भाजपा को 33-41 सीटें मिल सकती हैं। जबकि कांग्रेस को 24 से 32 सीटें मिल सकती हैं। वहीं आप का यहां पर खाता भी नहीं खुलते दिख रहा है। जबकि अन्य को जीरो से 4 सीटें मिल सकती हैं।

प्रदेश में भाजपा को 45 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान
ABP C Voter के एग्जिट पोल के मुताबिक प्रदेश में भाजपा को 45 प्रतिशत वोट मिल सकता है। जबकि कांग्रेस को 41 प्रतिशत और आप को 2 प्रतिशत व अन्य को 12 प्रतिशत सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। आपको बता दें कि प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 12 नवंबर को मतदान हुआ था। जबकि नतीजों का ऐलान 8 दिसंबर को गुजरात विधानसभा चुनाव के साथ किया जाएगा।

2017 में भाजपा को मिली थी 44 सीटें
पिछले साल के विधानसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा ने प्रदेश में 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि कांग्रेस ने 21 सीटें हासिल की थी। भाजपा की विधायक दल की बैठक में जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया था। इस भी अगर भाजपा चुनाव जीतती है तो राज्य के 35 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब कोई सत्ताधारी पार्टी दोबारा सरकार बनाएगी। वहीं कांग्रेस की सरकार बनती है तो राज्य में हर पांच साल में सरकार बदलने का रिकॉर्ड बरकरार रहेगा।

एग्जिट पोल में आप पूरी तरह फ्लॉप
ABP C Voter के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी पूरी तरह से फ्लॉप हो रही है। प्रदेश में पार्टी का खाता भी नहीं खुलते दिख रहा है। हालांकि, कई बार एग्जिट पोल के आंकड़े सही नहीं साबित होते हैं। ऐसे में फाइनल नतीजों के लिए 8 दिसंबर का इंतजार करना होगा। आपको बता दें कि हिमाचल प्रेदश में सभी पार्टियों की तरफ से विकास के वायदे के मुद्दे पर चुनाव लड़ा गया है।

ये भी पढ़ें- NewsX Exit poll 2022: हिमाचल प्रदेश में बदलेगी परंपरा, बीजेपी फिर से सत्ता में कर सकती है कमबैक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+