NewsX Exit poll 2022: हिमाचल प्रदेश में बदलेगी परंपरा, बीजेपी फिर से सत्ता में कर सकती है कमबैक

BJP victory in Himachal pradesh

Himachal Pradesh Exit poll 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है और इसी के साथ हिमाचल प्रदेश, गुजरात और दिल्ली में MCD चुनाव के नतीजों का इंतजार शुरू हो गया है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित होंगे तो वहीं दिल्ली एमसीडी चुनाव का रिजल्ट 7 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। चुनावी नतीजों से पहले एग्जिट पोल के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस रिपोर्ट में हम News X के एग्जिट पोल के बारे में बता रहे हैं।

हिमाचल में बदलेगी परंपरा!

बात करें पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश की तो वहां न्यूज एक्स का सर्वे बताता है कि इस राज्य में हर पांच साल बाद सरकार बदलने की परंपरा इस बार बदलती हुई दिख रही है। एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी को हिमाचल में 68 विधानसभा सीटों में से 32-40 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 27-34 सीटें मिलने का अनुमान है। इस सर्वे में आम आदमी पार्टी का खाता तक नहीं खुलता दिख रहा। हिमाचल प्रदेश में अभी बीजेपी की ही सरकार है और जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री हैं।

वोट शेयर में कांग्रेस-बीजेपी में टक्कर

बात करें हिमाचल प्रदेश में वोट शेयर की तो न्यूज एक्स के सर्वे के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच वोट शेयर की तुलना में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। सर्वे के अनुसार, बीजेपी का वोट शेयर 45-48 फीसदी का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को 42-44 फीसदी वोट मिल सकते हैं। वहीं आम आदमी पार्टी का वोट प्रतिशत 1-2 फीसदी रह सकता है, जबकि अन्य को 7-11 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+