जीएस बाली: नगरोटा बगवां विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार
कांग्रेस ने नगरोटा बगवां विधानसभा सीट से जीएस बाली को चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेसी होते हुये भी बाली की भाजपा है मुरीद नगरोटा बगवां के विधायक जीएस बाली की बात ही निराली है।

शिमला। कांग्रेस ने नगरोटा बगवां विधानसभा सीट से जीएस बाली को चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेसी होते हुये भी बाली की भाजपा है मुरीद नगरोटा बगवां के विधायक जीएस बाली की बात ही निराली है। कांग्रेसी होते हुये भी इस बार भाजपा अपनी सूचि में टिकट पाने वालों में शुमार कर रही है। यही नहीं अपनी जाति के मतदाता भी नहीं फिर भी चुनाव में जीत दरज करने का हुनर बाली को ही आता है। जिस पर बड़े बड़े उंगली दबाने को मजबूर हो जाते हैं।
63 वर्षीय बाली का एक पुत्र है। उन्होंने मेकेनिकल इंजिनियरिंग में डिप्लोमा किया है। बाली कांग्रेस में सेवा दल से होकर आये। व पहली बार 1998 में विधानसभा सदस्य के तौर पर चुने गये। उसके बाद 2003 व 2007 में चुनाव जीता। 2003 से 2007 के बीच परिवहन मंत्री रहे। 2012 में चौथी बार नगरोटा से चुने गये व परिवहन मंत्री बने।
बाली को इस बार कांग्रेस में वीरभद्र सिंह के विकल्प के तौर पर सीएम पद का दावेदार भी माना जा रहा है। खुद बाली भी अपनी इस महत्वाकांक्षा को जाहिर करते आये हैं। आजकल दोनों नेताओं में रिशतों में तनाव साफ देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications