शिमला के 50 घरों में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

Recommended Video

    Shimla में लगी भीषण आग, करोड़ों का हुआ नुकसान | वनइंडिया हिंदी

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में आग का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को एक बार फिर आग ने भारी तबाही मचाई है। शिमला के रोहड़ू टिक्कर के कैशानी में करीब 50 घर जलकर खाक हो गये हैं। आग इतनी भीषण हो चुकी है कि उसे बुझाने की तमाम कोशिशें नाकाम साबित हो रही है।

    Fire broke out in the Kaishani village of Shimla

    मिली जानकारी के अनुसार, कैशानी इलाके में अचानक आग लग गई। चंद मिन्टों में ही आग ने 50 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। हवाओं के चलते आग का प्रभाव इतना था कि लोगों को अपने घरों में रखे सामान को बचाने का भी वक्त नहीं मिला सका। लोगों ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। हालांकि अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन पूरे गांव में अफरा तफरी का महौल बना हुआ है।

    Fire broke out in the Kaishani village of Shimla

    घटना सुबह करीब 2 बजे के करीब हुई। वहीं 3.30 बजे के लोगों को सूचना मिली कि रोहड़ू कुशैनी गांव में आग लग गईं है। यहां पर लगभग 150 और 200 के बीच घर हैं। अभी तक 50 घर जल चुके हैं। स्थानीय पुलिस सहित आसपास के लोग भी आग बुझाने में जुटे हुए हैं, पर आग बेकाबू हो चुकी है। एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा भी मौके पर पहुंच गए हैं। अभी तक इस आगजनी से करोड़ों का नुकसान हुआ है। घटना में 41 परिवार बेघर हो गए हैं। जिला अग्निशमन अधिकारी डीसी शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। आगजनी शॉर्ट सर्किट के कारण बताई जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+