यौन शोषण मामले में बॉलीवुड अभिनेता जितेंद्र पर शिमला में FIR दर्ज
शिमला। जाने माने सिने स्टार जितेंद्र पर यौन शोषण मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। हिमाचल प्रदेश के न्यू शिमला थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। बता दें कि आरोप लगाने वाली महिला उनकी कजिन है और 47 साल पहले की यह घटना है।

ये है मामला
जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला ने फरवरी में डीजीपी कार्यलय को एक ई-मेल के द्वारा ऑनलाइन शिकायत भेज दी। इसमें महिला ने लिखा था कि साल 1971 में अभिनेता जितेंद्र ने उसे फिल्म की शूटिंग दिखाने के लिए शिमला लेकर आए और यहां एक होटल में उसके साथ यौन शोषण किया। शिकायत पत्र में लिखा था कि उसने मामले में अब तक शिकायत इसलिए नहीं की कि उसके माता-पिता को इस बात का पता चलता तो वह काफी दुखी होते। पीड़िता महिला ने अपने माता-पिता के देहांत होने के बाद हिमाचल पुलिस से शिकायत की है।

47 साल पुराना है मामला
पीड़ित महिला ने पत्र में बताया कि मामला 47 साल पुराना है। महिला का आरोप है कि घटना के दौरान वह 18 साल थी और जितेंद्र करीब 28 वर्ष के थे। महिला हिमाचल प्रदेश के डीजीपी को शिकायत पत्र भेज जितेंद्र पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़ित महिला के साथ पुलिस लगातार सम्पर्क में है। महिला शिमला आने और मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने के लिए तैयार हो गई है।

क्या कहते है अधिकारी
शिमला के एसपी ओमापति जम्वाल ने बताया कि शिकायत पत्र की सच्चाई की जांच करने के बाद महिला थाना न्यू शिमला में जितेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अब जांच के लिए एक टीम मुम्बई भेजी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications