हिमाचल के किन्नौर में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.4 तीव्रता
शिमला, 09 नवंबर: पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में दो हफ्ते में तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस बार किन्नौर में मंगलवार शाम 4 बजकर 27 मिनट पर धरती हिली, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई। इस दौरान तेज भूकंप को महसूस करते ही लोग दहशत से भर गए और घरों से बाहर निकल आए।

हालांकि भूकंप के बाद अब तक किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में रहा। इससे पहले 25 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सुबह-सुबह कम तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
वहीं इसके एक दिन बाद 26 अक्टूबर को भी हिमाचल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। लाहौल-स्पीति और मनाली में काफी तीव्रता के झटके महसूस हुए थे। उस वक्त रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है।












Click it and Unblock the Notifications