हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में हिली धरती, 3.4 तीव्रता का आया भूकंप
हिमाचल प्रदेश में बुधवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर जारी सूचना में कहा गया कि इसका सबसे अधिक असर लाहौल स्पीति जिले में देखा गया।
Earthquake in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में बुधवार देर रात भूकंप के तेज झटके आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी। लाहौल स्पीति में झटकों से अचानक घर हिलने लगे। लोग सहम गए, वे घरों से बाहर निकलने लगे।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि बुधवार को हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में रिक्टर पैमाने पर 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। झटके भारतीय समय अनुसार देर रात 11 बजकर 20 मिनट और 11 सेकेंड पर महसूस किए गए। हालांकि इससे किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं नहीं हुआ है।

वहीं इससे पहले कांगड़ा, किन्नौर सहित अन्य जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, उस वक्त तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications