हिमाचल में जल तांडव से तबाही, सोलन में बह गया पूरा पुल, देखिए Video
दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है। हिमाचल में लगातार हो बारिश के चलते हालात खराब हो गए हैं। नालागढ़ पानी के तेज बहाव के बीच एक और पुल बह गया।
Rain in Himachal: भारतीय मौसम विभाग ने कुल 8 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं हिमाचल प्रदेश में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। राज्य के तीन राष्ट्रीय राजमार्ग कुल्लू से मनाली, मंडी से कुल्लू, सिरमौर में शिलाई और औट से जलोड़ी के बंद हैं। इसके अलावा कुल 831 सड़कें भी बंद की गई हैं। नालागढ़ में एक ब्रिज पानी के तेज बहाव में चंद सेंकेंड के अंदर बह गया। सोमवार तक राज्य में 13 पुल बह गए।
देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी है। उत्तर और पूर्वोत्तर समेत दिल्ली में भारी बारिश हो रही है। हिमाचल पिछले तीन दिनों ने जमकर बारिश हो रही है। जिससे निचले इलाकों में जलजमाव हो गया है। राज्य की नदियां का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। तेज बारिश की वजह से पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में राज्य तीन नेशनल हाईवे बंद कर दिए गए हैं। जिन हाईवे पर आवागमन ठप है, उनमें कुल्लू से मनाली, सिरमौर से शिलाई, औट से जलोड़ी और मंडी से कुल्ली को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग हैं। यही नहीं राज्य में अन्य 831 सड़कों को भी बंद किया गया है।

हिमाचल लगातार बारिश के बीच अब डरावनी तस्वीरें सामने आने लगी हैं। राज्य के नदी और नाले उफान पर हैं। रविवार को मंडी जिले में औट का 50 साल पुराना पुल बह गया। वहीं ब्यास नदी भी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है। कुल्लू में पार्वती नदी उफान पर है। कसौल में पार्किंग में खड़ी 10 गाड़ियां बह गईं। वहीं ब्यास नदी में भी एक कार के बहने की सूचना है।
#WATCH | Portion of a bridge washed away in the Baddi Nalagarh Industrial Area of Solan amid incessant rainfall in Himachal Pradesh pic.twitter.com/qckEAcMYbR
— ANI (@ANI) July 10, 2023












Click it and Unblock the Notifications