मनाली के होटल में गैरमर्द के साथ थी पत्नी, दिल्ली से अचानक पहुंच गया पति, जानिए क्या हुआ फिर ?
मनाली, 24 जून: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के एक होटल में शुक्रवार सुबह दिल्ली के एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या करने के बाद गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायरिंग में महिला के भी हाथ में गोली लगी है, लेकिन उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली की दो महिलाएं मनाली के एक होटल में ठहरी हुई थीं। उन्होंने गुरुवार रात अपने दोस्त सनी को कमरे में बुलाया था। बताया जा रहा है कि जिस होटल में यह वारदात हुई है उसे महिला ने लीज पर लिया है। पति दिल्ली में कारोबार करता था।

महिला ने रात में सनी को होटल बुलाया था
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली की दो महिलाएं, जिनमें से एक शादीशुदा है। दोनों मनाली के एक होटल में ठहरी हुई थीं। महिलाओं ने गुरुवार की रात हरियाणा के रहने वाले सनी को होटल में बुलाया था। बताया जा रहा है कि सनी महिला के साथ एक ही कमरे में था। शुक्रवार की सुबह महिला का पति भी दिल्ली से मनाली पहुंच गया और होटल में पत्नी को युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।

पत्नी को होटल युवक के साथ देख पति ने खोया आपा
पत्नी को होटल में युवक के साथ देखकर पति आग बबूला हो गया। बताया जा रहा है कि पति ने पहले युवक सनी को गोली मारी फिर खुद को गोली मारकर जान दे दी। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने मनाली में होटल लीज पर लिया था, जबकि उसका पति दिल्ली में कारोबार करता था। वहीं, सनी हरियाणा का रहने वाला है।

होटल के कमरे में पड़े मिले पति और युवक
होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की सुबह गोली चलने की आवाज आई तो वे लोग कमरे की दौड़े। मौके पर दो लोगों को गोली लगी थी और दोनों लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरे पड़े थे। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि अपराध में महिलाओं की कोई भूमिका नहीं थी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications