John Abraham ने कांगड़ा पहुंचकर जाना सास का हाल चाल, कही यह बात
John Abraham in Kangra: कांगड़ा। बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) इन दिनों हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कांगड़ा जिले (Kangra) में है। जॉन अब्राहम यहां किसी फिल्म की शूटिंग या टूअर के लिए नहीं, बल्कि अपनी सास का हाल जानने पहुंचे है। दरअसल, जॉन अब्राहम की सास का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं है। इसके चलते उन्हें कांगड़ा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

बता दें, जॉन अब्राहम पिछले दो दिनों से कांगड़ा में ही हैं। इस दौरान वह अपने पुराने एवं घनिष्ठ मित्र रघुवीर सिंह बाली से भी मुलाकात की। दरअसल, जॉन अब्राहम और रघुवीर सिंह के लंबे समय से पारिवारिक संबंध भी रहे हैं। कांगड़ा आए जॉन अब्राहम ने जीएस बाली के आवास मजदूर कुटिया में जाकर भी बाली परिवार का हालचाल पूछा। इस दौरान जॉन अब्राहम मीडिया से भी बातचीत की। मीडिया से बातचीत के दौरान जॉन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द उनकी सासुमां स्वस्थ होकर घर वापस आएंगी।
इससे पहले जॉन अब्राहम ने पूरा दिन जीएस बाली की मजदूर कुटिया यानी उनके घर पर बिताया। ऐसे में मुलाकात बंद कमरे में नहीं, बल्कि बाहर गार्डन में हुई। वहीं, हमेशा की तरह बाली समर्थक भी मौजूद थे। बाली परिवार अपने समर्थकों को ऐसे मौके पर कभी भी निराश नहीं होने देता। जैसे ही बातचीत का सिलसिला खत्म हुआ। बाली परिवार ने सबका परिचय जॉन के साथ करवाया। जॉन अब्राहम ने भी अपने फैन्स को निराश नहीं किया और फैन्स के साथ-साथ काफी वक़्त अपने दोस्त रघुबीर सिंह बाली के साथ बिताया।
जॉन ने प्रिया रुंचल से की है शादी
अप्रैल 2012 में बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम और मैक्लोडगंज की रहने वाली प्रिया रुंचल की सगाई के बाद शादी हुई थी। मैक्लोडगंज के प्रतिष्ठित परिवार की बेटी और अमेरिका में पढ़ी लिखी प्रिया रुंचल मुंबई में फाइनांशियल एनालिस्ट है। वह दलाईलामा के सबसे पुराने मित्र बूटा राम की पोती हैं। जॉन अब्राहम की दिसंबर 2010 में प्रिया रुंचल से मुंबई के बांद्रा के जिम में मुलाकात हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications