Himachal: आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जेपी नड्डा ने किया दौरा, कहा- लोगों का दुख दर्द बांटने आया हूं

Himachal Weather News: भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं ने इस बार हिमाचल प्रदेश में भारी तबाही मचाई है। हिमाचल में हुई तबाही का जायजा लेने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ शिमला के अनाडेल हेलीपैड पहुंचे।

जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर ने शिमला, सिरमौरी ताल और कच्ची ढांग में हुई तबाही का जायजा लिया। इस दौरान वह सीसीआई राजबन स्थित राहत केंद्र पहुंचे और यहां पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की। साथ ही, उन्हें केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

BJP National President JP Nadda

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, मुझे यहां आने और भारी बारिश, बाढ़ से प्रभावित स्थानों का दौरा करने का मौका मिला। मैं इस आपदा से हुए नुकसान से दुखी हूं। प्रशासन द्वारा विस्थापित लोगों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हुई त्रासदी किस तरह से मानवता के लिए और हमारे जनजीवन को अस्तव्यस्त किया है। प्रकृति के आगे किसी का जोर नहीं चलता। जिन परिवारों की क्षति हुई है, उनके प्रति हमारी सहानुभूति है। जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवा रहा है।

आज मैं प्रदेश के लोगों का दुख दर्द बांटने तथा उनकी भावना सुनाने आया हूं। इस दौरान बोलते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि पीड़ित परिवारों की सभी छोटी-बड़ी समस्याओं को पांवटा साहिब में विधायक सुखराम चौधरी तथा नाहन और शिमला में सांसद सुरेश कश्यप और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल हल करवाएंगे।

सांसद सुरेश कश्यप यही पर रहकर सारी व्यवस्थाओं को देख रहे है। साथ ही साथ वह शिमला में जाकर आज मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे। स्थानीय लोगों की जो भी समस्या हैं, उसका मुख्यमंत्री से हल करवाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप और जिला सिरमौर भाजपा के प्रतिनिधि तथा पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+