हिमाचल में कांग्रेस से 6 बागी और तीन निर्दलीय विधायक BJP में शामिल
लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ राजनीतिक दलों के बीच उथल पुथल जारी है। हिमाचल प्रदेश में तीन निर्दलीय विधायक और छह बागी कांग्रेस सदस्य भाजपा में शामिल हुए। इन बागी विधायकों में वे एमएलए भी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले महीने राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया था।
कांग्रेस के जो विधायक बीजेपी में शामिल हुए हैं तीन निर्दलीय उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा से टिकट मांगा था, लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया और उन्होंने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा। हालांकि, बाद में जब कांग्रेस ने 40 विधायकों के साथ सरकार बनाई तो तीन निर्दलीय विधायकों ने सरकार का समर्थन किया।

निर्दलीय विधायकों ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस स्तर तक गिर गए हैं कि वह उन्हें और उनके परिवारों को निशाना बना रहे हैं और उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने 1 जून को अंतिम चरण में चार लोकसभा सीटों के साथ-साथ कांग्रेस विधायकों की अयोग्यता के बाद खाली होने वाली छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की।
वहीं सीएम सुक्खू ने कहा कि निर्दलीय विधायकों को इस्तीफा नहीं देना चाहिए था और जनादेश का सम्मान करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि पूरे प्रकरण में पैसा शामिल था या विधायकों पर दबाव डाला गया था।












Click it and Unblock the Notifications