AAP की हिमाचल में भी पूरी तैयारी, सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान
शिमला, 20 सितंबर: दिल्ली में दो बार सत्ता पर काबिज होने वाली आम आदमी पार्टी अब देश के और राज्यों में भी अपनी पैठ बनाने के लिए बेकरार नजर आ रही है। आप की नजर अब देश में होने वाले विधानसभा चुनावों पर हैं, जिसके तहत दिल्ली मॉडल के दम पर पार्टी और राज्यों में भी जीत हासिल करने का प्लान तैयार कर रही है। वहीं अब आप हिमाचल प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने भी साफ कर दिया है कि पार्टी विधानसभा चुनाव में सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

रत्नेश गुप्ता के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) नवंबर 2022 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गुजरात और गोवा के बाद यह छठा राज्य है, जहां आप विधानसभा चुनाव लड़ रही है। बता दें कि सभी राज्यों में चुनाव अगले साल 2022 में प्रस्तावित है।
दरअसल, इन दिनों आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पूरी तरह से कमर कस ली हैं। आप का सभी 6 राज्यों की जनता पर पूरा फोकस हैं। पंजाब, उत्तराखंड, यूपी, गुजरात और गोवा के बाद आम आदमी पार्टी अब हिमाचल में भी चुनाव लड़ेगी। हाल ही में यूपी में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अयोध्या का दौरा किया था, जहां उन्होंने 300 यूनिट बिजली फ्री देने के साथ-साथ किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया था।
वहीं इससे पहले खुद अरविंद केजरीवाल पंजाब सहित गोवा और उत्तराखंड के दौरे पर रहे थे, जहां उन्होंने रोजगार के साथ-साथ मुफ्त बिजली सहित लोगों के कई वादे किए। आम आदमी पार्टी का कहना है कि अब जनता कांग्रेस और बीजेपी के भ्रष्टाचार से पूरी तरह से तंग आ गई है। ऐसे में आप पर वो भरोसा करती है, जिसका फायदा उनको आने वाले चुनाव में होगा।












Click it and Unblock the Notifications