हरियाणा की लड़की को हिमाचल में बनाया बंधक, पुलिस ने होटल मालिक बेटों समेत अरेस्ट किया
डमटाल। हरियाणा की लड़की को हिमाचल प्रदेश में बंधक बनाए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में एक होटल मालिक को उसके बेटों समेत अरेस्ट किया है। पीड़ित लड़की ने शिकायत में कहा कि, इन लोगों उसे होटल में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी दिलाने का झांसा देकर बंधक बनाया। उसे अंदर मूंद लिया गया और वह बाहर भागने भी नहीं दी गई।

यह घटना नेशनल हाईवे पर हिमाचल के डमटाल में स्थित जेके इंटरनेशनल होटल की बताई जा रही है, जहां से पुलिस ने गुरुग्राम की लड़की को मुक्त कराया। इस होटल से पुलिस ने पुलिस ने होटल के मालिक जनक राज, उसके बेटे आकाश व विजय के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई धर्मशाला से आई स्पेशल पुलिस फोर्स व डमटाल पुलिस ने की। पीड़िता 27 साल की है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, गुड़गांव में वह रियल एस्टेट कंपनी में काम कर रही थी। उसे नई नौकरी की चाहत थी। ऐसे में उसकी डमटाल के होटल मालिक से बात हुई। जहां से नौकरी का ऑफर आने पर वह 10 अप्रैल को गुड़गांव से पठानकोट आई। लड़की के आरोप हैं कि, होटल पहुंचने पर होटल मालिक ने उसे कमरे में बन्द कर जिस्मफरोशी के लिए मजबूर किया। उसने भागने की कोशिश की, लेकिन कमरे में कैद कर दिया गया।

इस बारे में जब पुलिस को पता चला तो पुलिस की टीम उक्त होटल पहुंची। जिसके बाद कार्रवाई शुरू करते हुए पुलिस ने होटल मालिक बेटों समेत अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने एक बयान में कहा कि, आरोपियों की गिरफ्तारी गुड़गांव की युवती को बंधक बनाने पर हुई है।












Click it and Unblock the Notifications