शिमला में 500 फुट गहरी खाई में गिरी बोलेरो, मौके पर हुई 6 की मौत
शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक बोलेरो के 500 फुट गहरी खाई में गिरने से 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के समय बोलेरो कार में 7 लोग सवार थे।

जानकारी के अनुसार, रानवी से झिकनी पुल की तरफ आ रही बोलेरो सड़क से लगभग 500 फुट नीचे गहरी खाई में गिरी। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्थानीय लोगों के सहयोग से नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है।

हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। हादसे में पिंकी देवी, शांति देवी, राजेंद्र गाजटा, देवी राम, चालक तोता राम और एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications