लाहौल स्पीति में BRO के दो मजदूरों की हिमस्खलन में मौत, एक लापता

हिमाचल प्रदेश में बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन के दो मजदूरों की मौत हो गई है। लाहौल स्पिती जिले में चिका के पास हिमस्खलन की वजह से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर लापता है।

avalanche

हिमाचल प्रदेश में बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन के दो मजदूरों की मौत हो गई है। लाहौल स्पिती जिले में चिका के पास हिमस्खलन की वजह से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर लापता है। यह हादसा रविवार शाम को हुआ है। लापता मजदूर की तलाश चल रही है। कई घंटों तक मजदूर की तलाश की गई, लेकिन पारा बहुत ज्यादा नीचे गिरने की वजह से और विजिबिलिटी बहुत कम होने की वजह से इसे रोक दिया गया। अधिकारियों के अनुसार मृतक मजदूरों की पहचान राम बुढा और राकेश के तौर पर हुई है। जबकि जो मजदूर लापता है कि उसका नाम पसांग चेरिंग लामा है, वह नेपाल का रहने वाला है। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर ने कहा कि लापता मजदूर की तलाश सोमवार को एक बार फिर से की जाएगी।

डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर लाहौल और स्पिति की ओर से जानकारी दी गई है कि यह हिमस्खलन श्रींकुला पास के पास हुआ है जोकि लाहौल सबडिवीजन से 35 किलोमीटर दूर है। इस हादसे में बीआरओ के तीन मजदूर दब गए हैं। ये लोग स्नो कटर और डोजर मशीन के साथ ही बर्फ में दब गए हैं। जिसमे से दो लोगों की मौत हो गई, इन लोगों के शव को बाहर निकाल लिया गया है और शव को आरएच केलॉन्ग लाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+