5वीं की छात्रा से स्कूल जाते वक्त चचेरे भाई ने ही की दरिंदगी, मार डालने की धमकी दे हुआ फरार
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पांचवीं की छात्रा से दुष्कर्म किए जाने की वारदात हुई है। इस वारदात का आरोपी रिश्ते में पीड़िता का चचेरा भाई है। वह भी अभी नाबालिग है और 10वीं में पढ़ता है। थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, 10वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म तब हुआ, जब बुधवार सुबह वह स्कूल जा रही थी। पुलिस ने पीड़ित छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया है। इस मामले में एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी फरार है। उसे खोजा जा रहा है।

बकौल गौरव सिंह, ''छात्रा के परिजनों की शिकायत पर महिला थाना कुल्लू में मामला आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो की 4 और 6 धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। छात्रा का कहना है कि उसके मुंहबोले भाई ने ही रास्ते में गलत काम किया। मेडिकल टेस्ट से बलात्कार की पुष्टि हुई। बताया जाता है कि, रेप करने के बाद आरोपी धमकी देकर भाग गया था।












Click it and Unblock the Notifications