हाथरस घटना के ठीक बाद का वीडियो आया सामने, पुलिस ने कहा- सीबीआई को सौपेंगे

हाथरस। 19 वर्षीय युवती के साथ कथित गैंगरेप और हत्या के मामले जहां पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। वहीं, अब इस मामले का एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो के सामने आने के बाद इस पूरे मामले में एक बार फिर ट्विस्ट आ गया है। दरअसल, हाथरस कांड मामले में एसआईटी जांच अभी जारी है। इस बीच पुलिस की जांच का एक वीडियो सामने आया है, जो कि गैंगरेप की घटना वाले दिन का ही बताया जा रहा है।

Recommended Video

    Hathras Case: सामने आया Police की जांच का Video, जानिए क्या मिला उसमें? | वनइंडिया हिंदी
     video came just after the Hathras incident, police said will submit to the CBI

    पुलिस द्वारा दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो घटना के ठीक बाद का है, यानि यह वीडियो 14 सितंबर को शूट हुआ है। जिसमें खेत के इलाके में सामान फैला हुआ है जो ये साबित करता है कि घटना के वक्त वहां पर कई लोग मौजूद थे। बता दें कि 14 सितंबर को ही पीड़िता के घर से कुछ दूरी में खेत के इलाके में यह घटना हुई थी। यूपी पुलिस का दावा है कि ये वीडियो उसी दिन का है। साथ ही ये भी कहा गया है कि जब घटना हुई तो पीड़िता की मां कुछ ही दूरी पर थी, ऐसे में उनके पास तक आवाज पहुंच सकती थी।

    सबूत के आधार पर सीबीआई को सौंपा जाएगा वीडियो
    वीडियो को देखने से ऐसा लगता है कि घटना के वक्त वहां पर कई लोगों की मौजूदगी थी। वहीं, वीडियो में मौके पर चार हसियां मिली है, इसके अलावा चप्पल और अन्य सामान भी मिला है। तो वहीं, अब इस वीडियो के सामने आने के बाद यूपी पुलिस का कहना है कि सबूत के तौर पर इसे सीबीआई को सौंपा जाएगा, ताकि घटना के बाद की स्थिति की जानकारी जांच एजेंसी को मिल सके।

    घटना के बाद शूट हुआ था ये वीडियो
    पुलिस के मुताबिक, जब घटना हुई तो उसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया। जब पुलिस पहली बार घटना स्थल पर पहुंची थी, तो उस वक्त ही ये वीडियो शूट किया गया था। वहीं, पुलिस सीबीआई जांच के लिए इस वीडियो को काफी अहम मान रही है। आपको बता दें, पीड़ित पक्ष और आरोपी पक्ष दोनों ही अब इस मामले निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे है। वहीं, दूसरी और एसआईटी की टीम ने गांव के करीब 40 लोगों को पूछताछ करने के लिए बुलाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+