हाथरस: 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुआ दरोगा, VIDEO वायरल होते ही एसपी ने किया सस्पेंड

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दरोगा का मारपीट के मामले में 2 हजार रुपए की रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो गया है। वायरल हो रहे वीडियो में दरोगा साफ तौर पर मारपीट के मामले में एक पक्ष से 2 हजार रुपए लेते हुए दिखाई दे रहा है। साथ ही वायरल वीडियो में एक हेड कांस्टेबल को भी 500 रुपए दिए जाने की बात कही जा रही है। मामले में हाथरस के पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए दरोगा और हेड कॉन्स्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल हो रहा वीडियो करीब 1 माह पुराना है। मामले पर पुलिस अधीक्षक द्वारा संज्ञान लेते हुए दरोगा व हेड कॉन्स्टेबल को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की गई है।

Recommended Video

      हाथरस: 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुआ दरोगा, VIDEO वायरल होते ही एसपी ने किया सस्पेंड
      two policemen suspended for taking bribe in hathras

      मारपीट के मामले में ली 2 हजार रुपए की रिश्वत

      रिश्वत लेते हुए वायरल हुआ वीडियो हाथरस के थाना कोतवाली सिकन्दराराऊ क्षेत्र के कचौरा चौकी का है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक महीने पहले हुई मारपीट के मामले में दरोगा रामवीर ने एक पक्ष से 2 हजार रुपए की रिश्वत ली, जिसका वीडियो अब वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दरोगा रामवीर साफ तौर पर 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहे हैं, साथ ही वायरल वीडियो में एक हेड कॉन्स्टेल ब्रजेश को भी 500 रुपए दिए जाने की बात कही जा रही है।

      एसपी ने दरोगा और हेड कॉन्स्टेबल को किया सस्पेंड

      रिश्वत लेते वायरल हुए वीडियो का पुलिस अधीक्षक हाथरस विनीत जयसवाल ने संज्ञान लेते हुए दरोगा रामवीर और हेड कॉन्स्टेबल बृजेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई की है। पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल हो रहा वीडियो करीब 1 माह पुराना है। मामले पर पुलिस अधीक्षक द्वारा संज्ञान लेते हुए दरोगा व हेड कॉन्स्टेबल को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की गई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+