हाथरस: स्कूटी सवार तीन छात्राओं को रोडवेज बस ने रौंदा, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के एनएच-93 पर फिर एक बार रफ्तार का कहर देखने को मिला। कोचिंग से पढ़कर घर वापस लौट रही स्कूटी सवार तीन छात्राओं को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने रौंद दिया। स्कूटी सवार तीन छात्राओं में दो छात्राओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा को थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सीएचसी सादाबाद में उपचार के लिए भर्ती कराया, जंहा से छात्रा को डॉक्टरो ने गंभीर हालत में आगरा के लिए रेफर कर दिया।

Recommended Video

      हाथरस: स्कूटी सवार तीन छात्राओं को रोडवेज बस ने रौंदा, दो की मौत, एक की हालत गंभीर
      two girl student killed in road accident in hathras

      कोचिंग से लौटते वक्त हुआ हादसा

      जानकारी के अनुसार, जिले के थाना कोतवाली सादाबाद क्षेत्र की गली पंडितान कुपा की रहने वाली तीन छात्राएं मणि पुत्री प्रभात रंजन, मीनू पुत्री ललित और सौम्या पुत्री मुलचंद, सादाबाद से हाथरस कोचिंग पढ़ने के लिए आई हुई थी। कोचिंग पढ़कर वापस हाथरस से सादाबाद वापस जाते समय थाना कोतवाली चंदपा क्षेत्र के NH-93 स्थित बिसाने गांव के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ट्रक को ओवरटेक करते समय रौंद दिया।

      दो छात्राओं की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर

      घटना में स्कूटी सवार तीनों छात्राओं में से छात्रा मणि पुत्री प्रभात रंजन, मीनू पुत्री ललित, की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, छात्रा सौम्या पुत्री मुलचंद गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसको थाना कोतवाली चंदपा पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए सीएचसी सादाबाद में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के डॉक्टरों ने छात्रा को गंभीर हालत में आगरा के लिए रेफर कर दिया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+