यमुना एक्सप्रेसवे पर धुंध की वजह से आपस में टकराई 8 गाड़ियां, दो की मौत, सात लोग घायल

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में धुंध की वजह से यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक के बाद एक आठ गाड़ियां आपस में टकरा गईं। घटना थाना शादाबाद कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे की है। यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई। रास्ते को क्लियर करने के लिए क्रेन की मदद से गाड़ियों को हटाया गया।

Recommended Video

    Yamuna Expressway पर भीषण सड़क हादसा एक के बाद एक आपस में टकराई 8 गाडियां, 2 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    many vehicles collision at yamuna expressway two lost life many injured

    आपस में टकराईं आठ गाड़ियां, दो की मौत

    जानकारी के मुताबिक, कोतवाली सदर क्षेत्र के मिढावली के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर सुबह करीब सात बजे धुंध और कोहरा की वजह से आठ गाड़ियां आपस में टकरा गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए आगरा के अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी विनीत जयसवाल ने बताया कि सात से आठ गाड़ियां आपस में टकराई हैं। फिलहाल रास्ते को साफ किया जा रहा है।

    बागपत में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

    बागपत में थाना रमाला क्षेत्र के हाईवे पर नशे और रफ़्तार के चलते भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो सगे भाइयों सहित 4 दोस्तों की मौत हो गई। जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। सभी दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो शादी समारोह से वासस लौट रहे थे। सभी ने शराब पी रखी थी, जिसके कारण हादसा हुआ। पुलिस ने घायल चालक को सीएचसी में भर्ती कराया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+