Hathras News: स्कूल में नहीं पढ़ी गई थी नमाज, DM कहा- लोगों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें
Hathras News: बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों को कथित तौर पर नमाज की प्रैक्टिस कराने का मामला सामने आया है। जिसके बाद छात्रों के अभिभावकों ने स्कूल गेट पर जमकर हंगामा किया।

Hathras News: उत्तर प्रदेश के एक प्राइवेट स्कूल में छात्र-छात्राओं को कथित तौर पर नमाज की प्रैक्टिस कराने का मामला सामने आया है। छात्र-छात्राओं को नमाज की प्रैक्टिस कराने का मामला सामने आने के बाद अभिभावकों ने इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
छात्रों के परिजनों ने स्कूल गेट पर हंगामा करते हुए कहा कि हम अपने बच्चों को मदरसे नहीं भेजते हैं, जो फातिहा पढ़वाएं। इस दौरान अभिभावकों ने स्कूल गेट पर बैठकर नमाज के विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ किया। तो वहीं, दूसरी तरफ प्रशासन द्वारा स्कूल में नमाज पढ़ाने के दावे को खारिज कर दिया है।
यह मामला हाथसर जिले के अलीगढ़ रोड़ स्थित बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल का है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 18 अप्रैल को 'सर्व धर्म संभव' की थीम के साथ विश्व धरोहर दिवस कार्यक्रम मनाया गया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बच्चे फैंसी ड्रेस में स्कूल आए थे।
इस दौरान उनसे धार्मिक नाम बुलवाए गए। नमाज पढ़वाने से पहले बच्चों के हाथ से कलावे भी कटवा दिए थे। मामला सामने आने के बाद छात्रों के अभिभावकों ने इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कथित घटना के बाद स्कूल के प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है।
Recommended Video

इस मामले में स्थानीय अधिकारियों द्वारा एक जांच समिति का गठन किया गया है। वहीं, बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटर कमल शर्मा ने बताया कि कल विश्व धरोहर दिवस था। इस दौरान प्रार्थना सभा कराई गई। चूंकि रमजान का महीना चल रहा है, इसलिए प्रार्थना कराई गई। कलावे उतरवाने और नमाज पढ़वाने के आरोप निराधार हैं।
खबर के मुताबिक, स्कूल प्रशासन ने इस प्रकरण पर खेद व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य सोनिया, दो शिक्षक इरफान इलाही और कंबर रिजवान को निष्कासित कर दिया है। वहीं, इस मामला में हाथरस जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने कहा, एसडीएम सदर को जांच कमेटी का अध्यक्ष और डीआईओएस को सदस्य बनाते हुए 5 दिनों के अंदर जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
बताया ति प्रारंभिक जांच के दौरान यह पाया गया कि स्कूल में (नमाज)नहीं पढ़ी गई थी। स्कूल ने 3 लोगों को निकाला है। आगे की जांच की जा रही है। मेरी लोगों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। वहीं, पेरेंट्स हिंदू संगठनों के साथ स्कूल पहुंचे। सभी लोग स्कूल के गेट पर ताला डालने की बात कह रहे हैं।
वहीं, छात्रों के अभिभावकों ने स्कूल के मालिक बीएल शर्मा के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक स्कूल के मालिक पर एक्शन नहीं होगा उनका आंदोलन जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications