हाथरस केस: क्राइम सीन पर पहुंचे नए एसपी विनीत जायसवाल, किया मुआयना

हाथरस। हाथरस में दलित युवती से हैवानियत के मामले में रविवार को जिले के नए एसपी विनीत जायसवाल न गांव में पहुंचे। एसपी ने क्राइम सीन पर पहुंचकर मुआयना किया। अधिकारियों से पूरे जानकारी ली है। हालांकि, इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। वह ​मीडिया के सवालों का बिना कोई जवाब दिए ही वापस लौट गए। बता दें, एसआईटी की टीम पीड़िता के घर पर मौजूद है और परिवार के सदस्यों का बयान दर्ज कर रही है। एसआईटी आज अपनी दूसरी रिपोर्ट शासन को पेश करेगी। इस रिपोर्ट के बाद हाथरस के डीएम पर कार्रवाई की अटकलें लगाई जा रही हैं।

hathras new sp Vineet Jaiswal reached at crime scene

एसपी विक्रांत वीर सहित 5 पु​लिसकर्मी सस्पेंड

बता दें, हाथरस मामले में एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर यूपी की योगी सरकार ने एसपी विक्रांत वीर समेत पांच पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई से आईपीएस एसोसिएशन भड़क गया है। आईपीएस एसोसिएशन का कहना है कि अगर लापरवाही हुई तो डीएम पर एक्शन क्यों नहीं हुआ? क्योंकि आदेश डीएम की तरफ से भी आए। मामले की जांच एसआईटी कर रही है। योगी सरकार ने केंद्र सरकार से मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की है, लेकिन पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने सीबीआई जांच की मांग नहीं की थी। उनकी मांग है कि पूरे प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से करवाई जाए।

Recommended Video

    Hathras Case Update: Chandrashekhar को रोका, SP कार्यकर्ताओं पर Police का लाठीचार्ज | वनइंडिया हिंदी

    एसआईटी दर्ज कर रही पीड़ित के परिजनों का बयान

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी का गठन करते हुए निर्देश दिया था कि वह हाथरस केस की प्राथमिक जांच सात दिन में पूरी करे। रविवार को एसआईटी की टीम पीड़िता के गांव पहुंची है और पीड़िता के परिजनों का बयान दर्ज कर रही है। एसआईटी की टीम के साथ एक एंबुलेंस भी गांव पहुंची है। एसआईटी आज अपनी दूसरी रिपोर्ट शासन को पेश करेगी। हाथरस के एसपी विक्रांत वीर सिंह के निलंबन के बाद हाथरस के एसपी विनीत जायसवाल बनाए गए हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। रविवार को एसपी विनीत जायसवाल ने क्राइम सीन पर जानकर मुआयना किया।

    प्रियंका और राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से की थी मुलाकात

    बता दें, शनिवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिवार से बंद कमरे में करीब एक घंटे तक मुलाक़ात की थी। पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में प्रियंका गांधी ने कहा कि जब तक परिवार को न्याय नहीं मिल जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। पंजाब के मोगा में रविवार को रैली के दौरान राहुल गांधी ने हाथरस मामले में कहा, 'कल मैं यूपी में था, उधर हिन्दुस्तान की एक बेटी को मार दिया गया और जिन लोगों ने मारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई और जिस परिवार की बेटी को मारा गया उनको अपने घर के अंदर बंद कर दिया गया। डीएम ने उनको धमकाया, मुख्यमंत्री ने धमकाया, ये है हिन्दुस्तान की हालत।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+