वायरल वीडियो: घर में कैद ​युवती ने कहा- खाना नहीं देता है पिता, लगाता है करंट और...

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की एक युवती ने अपने पिता और परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया हे। वीडियो में युवती ने अपनी जान का खतरा बताते हुए पिता द्वारा घर में बंधक बनाकर भूखा-प्यासा रखने, बिजली का करंट लगाने के साथ 5 लाख रुपए में दिल्ली में बेचे जाने का आरोप लगया है। वायरल वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है।

Recommended Video

      वायरल वीडियो: घर में कैद ​युवती ने कहा- खाना नहीं देता है पिता, लगाता है करंट
      hathras girl serious allegations on father video viral

      5 लाख रुपए में बेचने का आरोप

      मामला जिले के थाना कोतवाली सासनी क्षेत्र के एक गांव का है। युवती ने पिता और परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। युवती ने अपनी जान का खतरा बताया है। युवती ने कहा कि उसे पिता द्वारा घर में बंधक बनाकर भूखा प्यासा रखा गया है। युवती ने कहा कि पिता ने उसे 5 लाख रुपए में दिल्ली में बेच दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवती ने अपना नाम बताते हुए पिता का नाम उदयवीर निवासी गांव विध्यपुर थाना सासनी बताया है।

      घर में बंधक बनाकर रखा, बिजली का करंट लगाता है पिता

      वायरल वीडियो में युवती ने अपने पिता और परिजनों के साथ गांव के ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते बता रही है कि पिता और उसके परिजन उसके साथ मारपीट करते है, विरोध करने पर बिजली का करंट लगाते है और घर में बंधक बनाकर रखा हुआ है। इसके साथ युवती ने वीडियो में अपने पिता पर यह भी आरोप लगाया है की ग्राम प्रधान की मदद से उसके पिता ने उसको 5 लाख रुपए में दिल्ली के एक आदमी को बेच दिया था, लेकिन पुलिस चेकिंग होने और शोर मचाने के चलते परिजन उसको घर वापस लेकर आ गए। युवती के वायरल वीडियो पर हाथरस पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+