यूपी: रामलीला के दौरान राम के धनुष तोड़ते ही ताबड़तोड़ फायरिंग हुई शुरू, केस दर्ज

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में रामलीला मंचन के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग के दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडिया वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच में जुट गई।

Firing on Ramlila manch in Hathras

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एएसपी हाथरस सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि सादाबाद के मौहल्ला कोठीद्वार में 27 सितंबर को रामलीला चल रहा थी। इस रामलीला के दौरान सीता स्वयंवर का मंचन किया जा रहा था। राम बने कलाकार ने जैसे ही धनुष तो तोड़ा वैसे ही फायरिंग की गई।

Firing on Ramlila manch in Hathras

एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की मानें तो फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसको संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कहा कि ये गोलियां अतिउत्साह में आकर लोगों ने चलाई थी। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: हाथरस: इंजेक्शन लगाने के बहाने टीबी अस्पताल में भर्ती युवती से कर्मचारी ने किया रेप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+