हाथरस में 4 साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी, चचेरा भाई गिरफ्तार

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में चार वर्षीय मासूम बच्ची से दरिंगदी का मामला सामने आया है। रिश्ते के चचेरे भाई ने मासूम बच्ची को घर में अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर घर के अंदर पंहुचे पड़ोसियों को मासूम बच्ची लहूलुहान हालात में जमीन पर पड़ी हुई मिली। घटना के बाद परिजन मासूम बच्ची को थाने लेकर पंहुचे, जंहा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा। इसके बाद आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

cousin brother misdeeds with four year old girl in hathras

लहूलुहान हालत में मिली बच्ची

हाथरस जिले के थाना चंदपा कोतवाली क्षेत्र में हुई हैवानियत की घटना का मामला अभी थमा नहीं कि इस बीच जिले के थाना कोतवाली सासनी क्षेत्र के एक गांव में एक रिश्ते के चाचा ने 4 वर्षीय मासूम बच्ची को घर मे अकेला देख उसके साथ हैवानियत की हदों को पार करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। मासूम बच्ची की चीख पुकार सुनकर घर के अंदर पंहुचे पड़ोसियों ने जैसे ही जमीन पर लहूलुहान हालात में बच्ची को पड़ा हुआ देखा तो सभी के होश उड़ गए।

Recommended Video

    Hathras Case: Allahabad High Court ने ADG Prashant Kumar को क्यों लगाई फटकार? | वनइंडिया हिंदी

    पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

    जब परिजन खून से लथपथ बच्ची को थाने लेकर पंहुचे तो पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बच्ची का डॉक्टरी परीक्षण कराया। थाना सासनी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बच्ची का मेडिकल करवाया गया है। परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+